फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The thug snatching out the voice of the MLA, cought

विधायक की आवाज निकालकर ठगी करने वाला मुंबई से गिरफ्तार

Sun, 14 Mar 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The thug snatching out the voice of the MLA, cought
नई दिल्ली। मोती नगर के विधायक शिवचरण गोयल की आवाज निकालकर पार्टी फंड के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले भलिंदर पाल सिंह को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वह विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री बनकर कई लोगों से ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ पंजाब के जालंधर में दो, संगरूर में एक और छत्तीसगढ़ के रायपुर में ठगी का एक मामला दर्ज है। अब तक की जांच में 50 लाख रुपये ठगी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि भलिंदर मूूलत: उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है और मुंबई में जूते की दुकान चलाता है। आवाज बदलने में माहिर भलिंदर के पिता उत्तराखंड के देहरादून में आलू और प्याज के आढ़ती हैं। फरवरी में दी शिकायत में मोती नगर थाना क्षेत्र में मनी एक्सचेंज का काम करने वाले राजेश खेड़ा ने कहा था कि किसी ने विधायक शिवचरण गोयल की आवाज में उससे बात की और पार्टी फंड के लिए 6 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करने को कहा। विधायक से बात की तो उन्होंने ऐसी कोई कॉल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मोती नगर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने जांच शुरू की। फोन लोकेशन के जरिये पुलिस को पता चला कि वह मुंबई में है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान इस तरह वारदात करने वालों का पता लगाना शुरू किया तो भलिंदर के बारे में जानकारी मिली। फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह पंजाब के मोहाली में रह रहा है। पुलिस टीम मोहाली पहुंची तो जांच में पता चला कि वह 10 साल पहले यहां से जा चुका है। पुलिस ने उसके एक फेसबुक दोस्त से उसके पिता का नंबर लिया। फिर भलिंदर का दोस्त बनकर उसके पिता से बात की। उन्होंने बताया कि वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में जूते की दुकान करता है। पुलिस को पिता ने उसका मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस टीम मुंबई पहुंची तो भलिंदर ने दो दिन तक दुकान नहीं खोली। तीसरे दिन पुलिस ने उसे दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

भलिंदर ने अपने पिता के साथ कुछ दिन तक काम किया, लेकिन लापरवाही के कारण उसे घाटा होने लगा। इसके बाद वह मुंबई चला गया। फिर उसने ठगी करना शुरू कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मनी एक्सचेंजर और ट्रैवल एजेंट को निशाना बनाता था। उसे पता था कि ये दोनों ही पुलिस से शिकायत नहीं करते। ठगी करने के लिए वह पहले कारोबारी को चुनता। फिर यूट्यूब पर उस इलाके के प्रभावशाली व्यक्ति का वीडियो देखता। इसके बाद उस प्रभावशाली व्यक्ति की आवाज निकालकर पैसे की मांग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed