फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The security of the portal keeping the data was weak, two brothers who broke into it were caught

Covin Portal Data Leak : डाटा रखने वाले पोर्टल की सुरक्षा थी कमजोर, सेंध लगाने वाले दो भाई पकड़े

Thu, 22 Jun 2023 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 03:25 AM IST
सार

इसके चलते बिहार के दो भाई पोर्टल के डाटा तक पहुंच गए। इन लोगों ने पोर्टल से कुछ डाटा उठाकर टेलीग्राम पर डाल दिया था।

विज्ञापन
The security of the portal keeping the data was weak, two brothers who broke into it were caught
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड वेक्सीन लेने वाले लोगों के डाटा को सुरक्षित रखने वाले पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था ही मजबूत नहीं थी। इसके चलते बिहार के दो भाई पोर्टल के डाटा तक पहुंच गए। इन लोगों ने पोर्टल से कुछ डाटा उठाकर टेलीग्राम पर डाल दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने मामला दर्ज कर दोनों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इनमें एक भाई नाबालिग है। बालिग भाई का नाम ओम है।
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच स्पेशल सेल की आईएफएसओ को सौंपी गई थी। पुलिस को जांच में पता लगा है कि इन भाइयों ने बॉट को टच किया था। उन्होंने पोर्टल को एक्सेस कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने ऐसा सॉफ्टवेयर बना दिया था कि उस पर कुछ नंबर डालने पर वैक्सीन लेने वालों की कुछ जानकारी आ जाती थी। इन लोगों ने डाटा न तो चोरी किया है और न ही किसी को दिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों की मां नर्स की नौकरी करती है। मां की ओर से दी गई जानकारी के जरिए ये कोविन पोर्टल व डाटा तक पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीईआरटी-इन से इस मुद्दे को देखने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे तथ्य सामने आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed