फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The rate of recovery from Corona in the capital increased by a record 17 percent in a week

राजधानी में कोरोना से उबरने वालों की दर एक सप्ताह में रिकॉर्ड 17 फीसदी बढ़ी

Tue, 23 Jun 2020 05:26 AM IST
अवधेश कुमार अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
The rate of recovery from Corona in the capital increased by a record 17 percent in a week
फाइल फोटो - फोटो : परीक्षित निर्भय
राजधानी में  पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों मरीजों की दर रिकॉर्ड 17 फ़ीसदी बढ़ गई है। 15 जून तक यहां कोरोना का रिकवरी रेट 38% था। जो अब बढ़कर 55.3 फीसदी हो गया है। दिल्ली की रिकवरी दर पहली बार 55 फीसदी से अधिक हुई है। जो राष्ट्रीय औसत के बराबर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से यहां रोजाना औसतन 2350 मरीज ठीक हो रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 600 के करीब रहता था।  
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले 15 जून तक कोरोना के कुल 42,829 मामले सामने आए थे। इनमें से 16,427 लोग ठीक होकर घर लौट चुके थे। यानी, 15 जून तक 38.30 फीसदी लोग संक्रमण से ठीक हो चुके थे, लेकिन अब एक सप्ताह बाद संक्रमण से उबरने की दर 55.3 फीसदी हो गई। बीते एक सप्ताह में 20 जून को रिकॉर्ड 7725 मरीज ठीक हुए थे। इस दिन संक्रमितों के मुकाबले दो गुना मरीज ठीक होकर घर गए थे। 
विज्ञापन

दिल्ली की रिकवरी दर देश की रिकवरी दर के बराबर  

राजधानी में कोरोना से उबरने वाले मरीजों की दर देश की राष्ट्रीय औसतन रिकवरी दर के लगभग बराबर हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,देश में इस समय कोरोना के 4,25,282 मामले हो चुके हैं। इनमें से 2,37,196 लोग ठीक हो चुके हैं। यानी, कोरोना का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 55.7 फीसदी है। जो दिल्ली के लगभग बराबर है। वहीं, अगर अन्य राज्यों से तुलना करे तो दिल्ली का रिकवरी दर महाराष्ट्र और तमिलनाडु से ज्यादा है। 

हर दूसरा मरीज ठीक हुआ 

कोरोना संक्रमण से पीड़ित लगभग आधे से भी अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं। राजधानी में 21 जून तक कोरोना के 59,746 मामले सामने आए हैं। इनमें से 33,013 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। यानी, हर दूसरा मरीज इससे ठीक हो चुका है।  

सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंची 

देश में सबसे ज्यादा संक्रिमतों के मामले दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब महाराष्ट्र के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में ही है। तीसरा स्थान तमिलनाडु का है।

टॉप पांच संक्रमित राज्यों का रिकवरी दर 
 
राज्य कल मामले ठीक हुए रिकवरी दर
महाराष्ट्र 132,075 65744 49.8%
दिल्ली 59,746 33013 55.3%
तमिलनाडु 59,377 32754 55.1%
गुजरात 27,260 19349 70.1%
उत्तर प्रदेश 17,731 10995 61%

नोट- सभी आंकड़े 21 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed