{"_id":"62ace037232aff14337ff7ad","slug":"the-rain-showers-loosened-the-heat-ashram-news-noi654801744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की फुहारों ने ढीले किए गर्मी के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की फुहारों ने ढीले किए गर्मी के तेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप व उमस भरी गर्मी रही, लेकिन शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश की फुहार ने लोगों को राहत दिलाई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.2 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 11.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक चलता रहा। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, इसके विपरीत सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे व उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश दर्ज की गई। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी खेल चलता रहा। इस बीच हल्की बारिश की फुहारों का दौर भी जारी रहा।
मौसम के बदले मिजाज के कारण बीते 17 दिनों में दूसरी बार अधिकतम तापमान 40 से नीचे पहुंचा। इससे पहले 14 जून को पारा 40 से कम दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 36.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 96 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली के 11 मानक केंद्रों पर भी पारा 40 से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले चार दिन तक बारिश की वजह से गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है। अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, इसके अगले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यानी रविवार को दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है।