फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The mother was killed with a knife throat sack if she did not pay for the addiction

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला रेतकर मां को मार डाला

Sun, 07 Jul 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The mother was killed with a knife throat sack if she did not pay for the addiction
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला रेत कर मां को मार डाला
विज्ञापन

नई दिल्ली। मॉडल टाउन के विजय नगर इलाके में शनिवार देेर रात एक युवक ने अपनी मां का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो कमरे में एक महिला लहूलुहान हालत में मिली। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में नशे के लिए रुपये नहीं देने पर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार आशा(40) दो बेटों के साथ मॉडल टाउन के विजय नगर ओल्ड गुप्ता कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। उसके पांच बेटे हैं, जिनमें से आरोपी दीपक और उसका छोटा भाई मां के साथ रहता था। बाकी तीन भाई अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। आशा घरों में साफ सफाई का काम करती थी। शनिवार रात दीपक का छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। देर रात दीपक की अपनी मां से किसी बात कर कहासुनी हो गई। उसने मां के साथ हाथापाई करने के बाद सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी, लेकिन रोज के झगड़ा मानकर कोई उसके घर नहीं गया। कुछ देर मां के पास रहने के बाद रात डेढ़ बजे दीपक मॉडल टाउन थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आशा की गर्दन पर जख्म के अलावा शरीर पर चोट के निशान थे। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी बेरोजगार है और नशे का आदी है। वह नशे का सामान खरीदने के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे लेता था और नहीं देने पर झगड़ा करता था। पुलिस ने मौके से चाकू, खून से सना कपड़ा व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed