{"_id":"615b2c0e8ebc3e0ec11fb3d6","slug":"the-mother-was-abused-the-minor-was-killed-by-stabbing-her-ashram-news-noi608570362","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मां को दी थी गाली, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : मां को दी थी गाली, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या
Tue, 05 Oct 2021 06:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:21 AM IST
सार
छानबीन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक नाबालिग की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अबु बकर (17) के रूप में हुई है। वारदात चांदनी महल थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छानबीन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअसल शिवम व अबु बकर एक-दूसरे के जानकार थे। शनिवार को हुए झगड़े में अबु बकर ने शिवम की मां को गाली दे दी थी। इसी बात पर पहले अबु बकर को अंसारी रोड स्थित दरियागंज में पीटा गया था। रविवार दोपहर को शिवम व अन्य ने बीच-बाजार उसे चाकू मार दिया। बाद में अस्पताल में अबु बकर की मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस शिवम से पूछताछ कर अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अबु बकर परिवार के साथ चांदनी महल के सुईवालान की गली पत्ते वाली में रहता था। परिवार में पिता मो. जावेद, तीन भाइयों के अलावा दादी शमीम बानो व अन्य सदस्य हैं। अबु बकर चांदनी चौक में कपड़ों की दुकान में काम करता था। अबु बकर के बड़े भाई गुलजेब ने बताया कि शनिवार रात को उसका भाई जख्मी हालत में घर पहुंचा।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि उसके दोस्त शिवम व अन्य से उसका किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसने झगड़े का कारण नहीं बताया। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह घर से निकला था। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर उसे शिवम व उसके दोस्तों ने चाकू मार दिया।