{"_id":"6220050585b6e4189c2034fc","slug":"the-mob-beat-up-the-priest-accusing-him-of-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : भीड़ ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : भीड़ ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी से की मारपीट
Thu, 03 Mar 2022 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:30 AM IST
सार
आरोप है कि लोगों ने धार्मिक नारे लगाने के लिए भी कहा। घटना 25 फरवरी की है। पीड़ित की शिकायत पर मैदानगढ़ी थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदान थाना इलाके के भाटी माइंस में भीड़ ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर एक पादरी पीटा। आरोप है कि लोगों ने धार्मिक नारे लगाने के लिए भी कहा। घटना 25 फरवरी की है। पीड़ित की शिकायत पर मैदानगढ़ी थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि जांच की जा रही है। हालांकि बुधवार रात तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। 35 वर्षीय पादरी केलेम कल्याण ने 28 फरवरी को दी शिकायत में कहा है कि 25 फरवरी को भाटी माइंस इलाके में उस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना सुबह 10.50 से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है।
विज्ञापन
उस वक्त वह भाटी माइंस इलाके में अपने एक दोस्त से मुलाकात के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और फिर मारपीट की। पादरी का कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने मारपीट की। आरोपी े पादरी की बाइक के दस्तावेज सहित दूसरे महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए।
विज्ञापन
पादरी ने शिकायत में कहा है कि मारपीट करने वालों ने पहले पूछा कि यहां क्यों आए हो। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त कालू भाई से मिलने जा रहा है तो लोगों ने एक व्यक्ति को फोन कर बुलाया। उसके पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरे मामले की फोटो और वीडियोग्राफी भी की जा रही थी।
पादरी ने आरोप लगाया है कि उसे बांध कर पीटा गया और कुछ महिलाओं ने उसे पीटे जाने पर आपत्ति जताई तो उसे पुलिस स्टेशन ले जाने की बात कही गई। इसके बजाय पादरी को फतेहपुर बेरी चौक पर ले जाया गया। वहां उसके दोनों हाथों को सड़क के डिवाइडर से बांध दिया और लोगों ने धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया। पादरी की पिटाई से संबंधित एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि पिटाई के बाद न वो देख पा रहे और सुनने में भी परेशानी हो रही है।