फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The miscreants wanted to surrender before the judge after killing Gogi

गोगी की हत्या कर जज के सामने सरेंडर करना चाहते थे बदमाश

Mon, 27 Sep 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
The miscreants wanted to surrender before the judge after killing Gogi
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट में बीते शुक्रवार गैंगवार की जांच में खुलासा हुआ है कि जितेंद्र उर्फ गोगी को मारने के बाद हमलावर सरेंडर करना चाहते थे। उनकी योजना थी कि कोर्ट रूम में जज के सामने वारदात को अंजाम देंगे तो पुलिस उनका एनकाउंटर नहीं करेगी, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई और पुलिस की गोली से दोनों मारे गए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों उमंग व विनय यादव ने बताया कि वारदात की साजिश मंडोली जेल में रची गई थी। टिल्लू ताजपुरिया इसी जेल में बंद है। पुलिस ने उमंग से एक पिस्टल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में ये खुलासा हो गया है कि सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, नवीन बाली और सुनील राठी ने ही जितेंद्र गोगी की कराई है। उधर, मेडिकल बोर्ड ने रविवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में गोगी के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने भी रोहिणी कोर्ट में घटनास्थल का मुआयना किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने उमंग को एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीसरे आरोपी नेपाली युवक की तलाश की जा रही है। वह रोहिणी कोर्ट के बाहर शूटरों को मिला था। विनय को मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

20 सितंबर को उमंग के घर पहुंच गए थे शूटर
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि उमंग व विनय से पूछताछ में पता चला है कि जयदीप उर्फ जग्गा और राहुल त्यागी उमंग के कहने पर 20 सितंबर को उसके घर आ गए थे। हथियार व वकीलों की ड्रेस वह खुद लेकर आए थे। वारदात के दिन उमंग उन्हें छोड़ने रोहिणी कोर्ट तक गया था। वहां पहुंचने से पहले दोनों शूटर रोहिणी स्थित नार्थ एक्स मॉल गए, जहां उन्होंने वकील की पोशाक पहनी। इसके बाद विनय दोनों को रोहिणी कोर्ट ले गया। दोनों शूटर व तीसरा नेपाली युवक सुबह ही कोर्ट की पहली मंजिल पर चले गए। पार्किंग में कार खड़ी कर उमंग भी इनके पास चला गया। इसके बाद जयदीप और राहुल कोर्ट नंबर 207 में गए, जबकि उमंग व नेपाली युवक कोर्ट सेबाहर आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed