फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The miscreant who robbed the car by kidnapping the conductor was arrested red handed

कंडक्टर को अगवा कर कार लूटने वाले बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who robbed the car by kidnapping the conductor was arrested red handed
नई दिल्ली। प्रेम नगर थाना पुलिस ने डीटीसी बस कंडक्टर को अगवा कर उसकी कार लूटने वाले तीन बदमाशों को मौकेे पर ही पकड़ लिया। बदमाशों ने कंडक्टर को जबरदस्ती स्मैक का सेवन करवा दिया था और उसके हाथ पैर बांधकर पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार इन बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, चाकू और लूटी गई कार बरामद कर ली। पुलिस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कंझावला निवासी सुमित, संदीप और लाडपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। बुधवार तड़के प्रेम नगर थाने में तैनात सिपाही प्रवीण और सचिन गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुबारकपुर डबास के पास एक एसेंट कार को सड़क के किनारे खड़ी देखकर उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन

खिड़की से अंदर देखने पर एक युवक पीछे की सीट पर लेटा दिखा। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं और तीन युवक उसकी पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तलाशी में पिस्टल और चाकू मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान कंझावला निवासी विनित मदान के रूप में हुई। वह नशे की हालत में था। होश में आने के बाद उसने बताया कि वह कंझावला डीटीसी बस डिपो में कंडक्टर है। सुबह चार बजे वह शिव चौक कंझावला के पास अपनी एसेंट कार से पहुंचा। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे कार लूट ली। उसे पीछे वाली सीट पर डालकर उससे दो हजार रुपये भी लूट लिए।

उसके बाद बदमाश कार चलाते हुए मुबारकपुर डबास पहुंचे। जहां उन लोगों ने उसे जबरदस्ती स्मैक पिलाई और हाथ पैर बांधकर उसे फेंकने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि सुमित पर नौ मामले दर्ज हैं। लूटपाट के एक मामले में वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। सोनू पर दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed