फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The minimum temperature in Delhi broke the 26-year record in October

दिल्ली में अक्तूबर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 26 वर्ष का रिकॉर्ड

Fri, 30 Oct 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature in Delhi broke the 26-year record in October
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते 26 वर्ष में अक्तूबर में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 1994 में 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बादल नहीं होने के कारण इस बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री तक लुढ़कने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। आमतौर पर अक्तूबर में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के दिल्ली केेंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस माह का सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले दिल्ली में 31 अक्तूबर 1994 को यह 12.3 डिग्री रहा था। अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्तूबर 1937 का है। तब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसमान में बादल नहीं हैं। बादल छाए रहने से पृथ्वी से परिवर्तित होने वाली किरणें वापस आती हैं और इससे धरती गर्म हो जाती है। हवा में भी गति नहीं है, जिसका असर भी न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान
आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर को सूर्यास्त 5:38 बजे
31 नवंबर को सूर्योदय 6:32 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed