फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The girl put acid on man's face when he refused to marry

शादी से इनकार किया तो लड़की ने युवक के चेहरे पर डाला तेजाब

Mon, 15 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The girl put acid on man's face when he refused to marry
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शादी से इनकार करने पर गुस्साई युवती ने प्रेमी मीट कारोबारी शुएब कुरैशी पर तेजाब डाल दिया। इससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई और चेहरा भी बुरी तरह बिगड़ गया। 29 दिसंबर को हुई वारदात के संबंध में वेलकम थाना पुलिस ने 12 फरवरी को मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन के बाद गिरफ्तारी की बात कह रही है। युवक के परिजनों में भारी रोष है और वे पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जनता कॉलोनी वेलकम में माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ रहने वाले शुएब का मीट का कारोबार है। घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली युवती से उसकी गहरी दोस्ती थी। दोनों में फोन पर लंबी बातें होती थीं। वे शादी भी करना चाहते थे। कुछ समय से शुएब युवती से शादी से इनकार करने लगा था। शुएब के चाचा सालिम ने बताया कि 29 दिसंबर को शुऐब उनके घर किसी काम से आया था। लौटते समय वह लड़की के घर के पास किसी से फोन पर बात करने लगा। बात करते-करते वह वहां खड़े एक रिक्शा में बैठ गया।
विज्ञापन

सालिम का आरोप है कि इसी दौरान युवती एक डिब्बे में तेजाब लेकर आई और शुएब के चेहरे पर डाल दिया। शुएब दर्द से छटपटाने लगा। परिजन फौरन उसे नजदीकी अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। उसकी आंखों की रोशनी चली गई है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच की बात कहती रही। शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस युवती से जल्द पूछताछ की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed