फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The girl caught the thief running away after robbing the mobile in Delhi

मोबाइल छीनना बदमाश को पड़ा भारी: दिल्ली की दीपा ने दिखाया हौसला, ऑटो से पीछा कर चोर को दबोचा

Sun, 05 Jun 2022 06:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Jun 2022 06:20 AM IST
सार

दिल्ली के यमुना विहार इलाके की रहने वाली दीपा का मोबाइल लूटना बदमाश को भारी पड़ गया। जैसे ही स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल लूटकर वहां से भागने लगा तो दीपा ने बिना डरे ऑटो में बैठकर उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया।  

विज्ञापन
The girl caught the thief running away after robbing the mobile in Delhi
मोबाइल चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव में एक बदमाश जांबाज दीपा का मोबाइल झपटने की गलती कर बैठा। स्कूटी सवार बदमाश वहां से भागने लगा। दीपा भी बिना डरे सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में सवार हुई और उसमें बैठ गई। ऑटो चालक की मदद से दीपा ने बदमाश का पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दीपा का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान अमन पांचाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दीपा परिवार के साथ यमुना विहार इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति के अलावा 9 और छह साल के दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने दोनों बेटों को लेकर तिहारपुर स्थित पूर्वी खेल परिसर के लिए पहुंची। यहां उनके दोनों बेटे तैरना सीख रहे हैं। दोनों को वहां छोड़ने के बाद उन्होंने ऑन लाइन ऑटो बुक करा दिया। खेल परिसर के गेट पर खड़े होकर वह ऑटो का इंतजार करने लगी। इस दौरान अचानक पीछे से आए बदमाश ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। दीपा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाश को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed