फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The family donated organs after a woman from Punjab was brain dead.

दिल का दान : महिला के दिल ने चंडीगढ़ से भरी उड़ान, दिल्ली में बचाई अजनबी की जान

Fri, 07 Jan 2022 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 04:48 AM IST
सार

बुलंदशहर निवासी युवक महीनों से था बीमार। इस साल एम्स में यह पहला प्रत्यारोपण। पंजाब की एक महिला के ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने किया अंगदान।
 

विज्ञापन
The family donated organs after a woman from Punjab was brain dead.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब की एक महिला का दिल अब उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक के सीने में धड़कने लगा है। करीब 250 किमी. का सफर कर धड़कता दिल दिल्ली लाया गया, जहां युवक के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली एम्स में साल का पहला हृदय प्रत्यारोपण रहा। बृहस्पतिवार देर रात डॉक्टरों ने कहा कि अब युवक की हालत जोखिम से बाहर है। फिलहाल वह चिकित्सीय निगरानी में है। इससे पहले एक प्रत्यारोपण साल 2021 में हुआ था। कोरोना महामारी के बीच प्रत्यारोपण की प्रक्रिया काफी जटिल रहती है, लेकिन एम्स की टीम ने इस चुनौती का बेहतर तरीके से सामना किया और प्रत्यारोपण सफल रहा।  
विज्ञापन


पंजाब की एक महिला के ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने अंगदान का निर्णय लिया। 43 वर्षीय महिला के अंगदान की सूचना मिलने पर एम्स की एक टीम बुधवार रात 2 बजे सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रवाना हुई। एम्स में पहले से ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी 39 वर्षीय एक युवक का नाम वेटिंग में था, जो कई माह से बीमार था। उसका हृदय प्रत्यारोपण होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी टीम मरीज को अस्पताल बुलाकर प्रत्यारोपण की तैयारियों में जुट गई। 12.05 बजे महिला के शरीर से दिल निकाला गया और 2.10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। एम्स परिसर तक समय रहते दिल लाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। एयरपोर्ट से एम्स पहुंचने में 25 मिनट का समय लगा। एम्स के वरिष्ठ डॉ. मिलिंद होटे ने बताया कि प्रत्यारोपण सफल रहा और मरीज की हालत अब स्थिर है। यह दिल्ली एम्स में 79वां हृदय प्रत्यारोपण है।

बुलंदशहर निवासी मरीज का दिल काफी कमजोर हो गया था। उसके पास प्रत्यारोपण के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन देश में पहले से ही काफी कम अंगदान सालाना होते हैं। इसलिए मरीज को वेटिंग में रखा गया था। बुधवार को सूचना मिलते ही टीम दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची।

सुबह पीजीआई में उन्होंने प्रक्रिया शुरू की और दोपहर 12 बजे के बाद टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुई। चूंकि, अंग को कुछ ही घंटों में प्रत्यारोपित करना पड़ता है। ऐसे में जरा भी देरी सभी प्रयास विफल कर सकती है।


उन्होंने बताया कि एम्स की टीम प्रत्यारोपण को लेकर काफी अनुभवी है। करीब चार से पांच घंटे तक प्रत्यारोपण की सर्जरी चली और मरीज अब खतरे से बाहर है। अगले कुछ दिन में उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed