फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The condition of health services in Uttarakhand is very bad: Bhardwaj

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत काफी खराब : भारद्वाज

Tue, 31 Aug 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
The condition of health services in Uttarakhand is very bad: Bhardwaj
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हिमालयी राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे खराब हालत उत्तराखंड में है। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। आप की सरकार उत्तराखंड में बनेगी, तो दिल्ली की तरह अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिलेंगी।
विज्ञापन

कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप नेता ने कहा कि उत्तराखंड का स्वास्थ्य बजट 2018-19 में 188 करोड़ था, जोकि 2019-20 में 97 करोड़ कर दिया गया। प्रत्येक आदमी के स्वास्थ्य पर एक साल में सिर्फ 5.25 पैसे खर्च किए जा रहे हैं। मरीजों को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं है। प्रदेश सरकार पर 65,982 करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार के खातों में 2019-20 में पर्याप्त राशि मौजूद थी। इसके बावजूद इस साल करीब 5100 करोड़ का लोन महंगी दरों पर लिया है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपये कहां खर्च किए गए, इसकी जानकारी सरकार को भी नहीं है।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब होने के बावजूद स्वास्थ्य बजट में लगातार कटौती की गई है। पहाड़ी राज्य में एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल मात्र बड़े-बड़े नेताओं और रिश्तेदारों के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड में हर साल हजारों गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती। इस वजह से उन्हें डांडी-कांडी पर लाया जाता है और अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क पर मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed