फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The air in 2 cities in Delhi-NCR is severe, 4 very bad

दिल्ली-एनसीआर में 2 शहरों की हवा गंभीर, 4 की बेहद खराब

Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The air in 2 cities in Delhi-NCR is severe, 4 very bad
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की चाल बदलने से प्रदूषण की घनी चादर हल्की हो गई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 38 अंक के सुधार के साथ सोमवार को गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में है। सबसे खराब हालात गाजियाबाद और दूसरे नंबर पर नोएडा में रहे। सफर का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हालात थोड़े बेहतर होंगे। फिर भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहेगा।
विज्ञापन

सफर का आकलन है कि सोमवार को हवा की रफ्तार कम होने से पराली के प्रदूषण का हिस्सा कम हुआ। रविवार के 40 फीसदी की तुलना में सोमवार को यह 30 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं, मिक्सिंग हाइट बेहतर हुई है। धूप खिली होने से स्थानीय प्रदूषक भी वातावरण में दूर-दूर तक फैल गए। इनके मिले-जुले असर से दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा में सोमवार को कमी आई। एक्यूआई 428 से गिरकर 390 पहुंच गया।
विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण भी 24 घंटे में कम हुआ है। तीनों शहरों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। उधर, 437 अंकों के साथ गाजियाबाद और 412 के साथ नोएडा की हवा अब भी गंभीर श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफर और सीपीसीबी का अनुमान है कि ऊपरी सतह पर चलने वाली हवाओं के धीमी पड़ने से प्रदूषण में कमी आएगी। दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों के हालात बेहतर होंगे, लेकिन सुधार बहुत ज्यादा नहीं होगा। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर 300 के करीब ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed