फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The accused reached the school after drinking alcohol and watching pornographic films, two suspended including the principal, one sacked in bhajanpura, delhi school case

छात्राओं से छेड़छाड़ : शराब पीने और अश्लील फिल्म देखने के बाद स्कूल पहुंचा था आरोपी, प्रिंसिपल समेत दो सस्पेंड, एक बर्खास्त

Sat, 07 May 2022 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 05:33 AM IST
सार

आरोपी शराब पीने और अश्लील फिल्मों का वीडियो देखने की लत है। जांच में पता चला है कि आरोपी इलाके में कई बार निर्वस्त्र घूम चुका है। घटना वाले दिन शराब पीने के बाद उसने अश्लील फिल्में देखी और फिर घर के पास स्थित स्कूल में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
The accused reached the school after drinking alcohol and watching pornographic films, two suspended including the principal, one sacked in bhajanpura, delhi school case
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भजनपुरा स्थित दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल की कक्षा में घुसकर दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब पीने और अश्लील फिल्मों का वीडियो देखने की लत है। जांच में पता चला है कि आरोपी इलाके में कई बार निर्वस्त्र घूम चुका है। घटना वाले दिन शराब पीने के बाद उसने अश्लील फिल्में देखी और फिर घर के पास स्थित स्कूल में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान यमुना विहार निवासी वरुण जोशी (40) के रूप में हुई है। 30 अप्रैल को वह स्कूल की चौथी कक्षा में घुस गया। उस समय कक्षा में शिक्षिका नहीं थी। उसने कक्षा का दरवाजा बंद कर दो छात्राओं से अश्लील हरकत की और लघुशंका कर दिया। इस बीच कक्षा की छात्राएं कुंडी खोलकर शिक्षिका के पास पहुंचीं। शिक्षिका के कक्षा में आने तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षिकाओं ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की।  स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्राओं ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही छात्राओं की काउंसलिंग की और उनकी शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। स्कूल में कोई सीसीटीवी नहीं होने की वजह से पुलिस ने छात्राओं के निशानदेही पर आरोपी का स्केच तैयार किया। पुलिस ने स्केच और सीसीटीवी की मदद से दो संदिग्धों को बृहस्पतिवार रात में हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब निगम के स्कूलों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती
स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत की घटना से सबक लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या शर्मा, कक्षा अध्यापिका वंदना को निलंबित कर दिया है जबकि अनुबंधित अध्यापिका रूपमा मीणा को बर्खास्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय निरीक्षक व एक अन्य अध्यापिका को शोकॉज नोटिस    जारी किया है। इसके अलावा उपनिदेशक अंबुज कुमार को चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही इस स्कूल में शनिवार से ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।  पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पास कुल 354 विद्यालय हैं। इनमें से 150 विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पूर्वी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि निगम आयुक्त संजय गोयल के पास इसकी फाइल भेजी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जल्द करने के लिए कहा गया है।

पूर्वी निगम के विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का फैसला पुराना है, लेकिन फंड की कमी के कारण इसे लागू नहीं किया गया। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, सबके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ शीघ्रता से जांच करते हुए कार्रवाई की गई है। 

फैक्टरी में काम करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाली 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि मालिक ने देर रात तक काम के बहाने किशोरी को रोक लिया। इसके बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दो अन्य कर्मचारियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

घटना बुधवार की रात की है। शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के तीन घंटे के बाद ही पुलिस ने फैक्टरी मालिक और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।'

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टार्जन कॉलोनी टिकरी कैंप     निवासी नरेंद्र, गौतम कॉलोनी नरेला निवासी मोहित और नरेला निवासी परविंदर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed