फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terrorist Ashraf did not say anything against his country pakistan

पाकिस्तानी आतंकी का मामला : अपने मुल्क के खिलाफ कुछ नहीं बोला अशरफ, अब ब्रेन मैपिंग टेस्ट शुरू 

Wed, 01 Dec 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 05:59 AM IST
सार

आतंकी की नारको रिपोर्ट से हुआ खुलासा।  नारको टेस्ट में आतंकी से पूछे गए थे 106 सवाल। आतंकी मो. अशरफ का ब्रेन मैपिंग टेस्ट शुरू। 

विज्ञापन
Terrorist Ashraf did not say anything against his country pakistan
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद आतंकी मोहम्मद अशरफ ने अपने देश पाकिस्तान खिलाफ कुछ नहीं बोला है। अशरफ की नारको रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गांधी नगर, गुजरात की फोरेंसिक लैब से नारको रिपोर्ट मिल गई है। दूसरी तरफ आतंकी का गुजरात का ब्रेन मैपिंग टेस्ट शुरू हो गया है। उसे गुजराज ले जाया गया है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मो. अशरफ का गांधी नगर, गुजरात में नारको टेस्ट कराया गया था। दिल्ली पुलिस को नारको टेस्ट की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में विशेष रूप से लिखा गया है कि आतंकी अपने देश के प्रति समर्पित है। वह पूछताछ में ज्यादा खुलासा नहीं करेगा। स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि मो. अशरफ से नारको टेस्ट में 106 सवाल पूछे गए थे। 
विज्ञापन


हालांकि उसने नारको टेस्ट के दौरान वहीं बातें बताई जो उसने स्पेशल सेल की पूछताछ में बताया था। मो. अशरफ ने पूछताछ में खुलासा किया है जो उसने गिरफ्तारी के समय स्पेशल सेल के सामने किया था। मो. अशरफ ने बताया था कि वह वर्ष 2004 में पाकिस्तान से भारत आया था। उसे आईएसआई के हैंडलर नासिर ने भारत में आतंकी हमले करने व जासूसी के लिए भेजा था। साथ में वह स्लीपर सेल की भूमिका भी निभाता था। उसने जम्मू कश्मीर में कई सेना के जवानों की हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारको टेस्ट के बाद आतंकी मो. अशरफ का ब्रेन मैपिंग शुरू हो गया है। स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि मो. अशरफ को गुजरात ले जाया गया है। वहां गांधी नगर, गुजरात की फोरेङ्क्षसक लैब में फिलिकल टेस्ट शुरू हो गए हैं। उसका ब्रेन मैपिंग टेस्ट दो दिसंबर को किया जाएगा। ब्रेन मैपिंग टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा है कि इस कारण उसका ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया जा रहा है। लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल की में आतंकी का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed