फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ten new courses will be started in five colleges of DU

डीयू के पांच कॉलेजों में शुरू होंगे दस नए कोर्स

Wed, 25 Aug 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ten new courses will be started in five colleges of DU
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पांच कॉलेजों में जल्द ही दस नए कोर्स शुरू होंगे। एकेडमिक काउंसिल ने सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कॉलेजों की सीटों में भी बढ़ोतरी होगी। अब इन्हें मंजूरी के लिए 30 अगस्त को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण फैसला यह है कि पांच कॉलेजों में दस पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इनमें से ऑनर्स कोर्स को शुरू करने के लिए कॉलेजों को यूजीसी से मंजूरी लेनी होगी। लिहाजा यह अभी शुरू नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

हंसराज कॉलेज को सर्वाधिक तीन ऑनर्स पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिली है। वर्तमान में इस कॉलेज में अधिकतर साइंस पाठ्यक्रम हैं, जबकि कुल सीटों की संख्या 1200 है। ऑनर्स कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद 100 सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामानुजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि मास मीडिया एंड फिल्म स्टडी में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए यूजीसी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए इसे अभी शुरू कर सकते हैं। वहीं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए मंजूरी लेनी होगी। ऐसे में यह तय नहीं हे कि इन्हें कब तक शुरू किया जा सकेगा।
कॉलेज कोर्स सीट
हंसराज कॉलेज सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू 40
हंसराज कॉलेज बीए ऑनर्स साइकोलॉजी 30
हंसराज कॉलेज बीए ऑनर्स जियोग्रॉफी 30
हंसराज कॉलेज बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस 40
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज सर्टिफिकेट कोर्स इन उदर्म 40
रामानुजन कॉलेज बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म 30
रामानुजन कॉलेज एमए हिंदी 6
रामानुजन कॉलेज एक वर्षीय मास मीडिया एंड फिल्म स्टडी डिप्लोमा कोर्स 40
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंसेज बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स 50
केशव महाविद्यालय बीए ऑनर्स जियोग्रॉफी 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed