{"_id":"6022f2ed8ebc3e94f60e0396","slug":"ten-months-later-there-is-not-a-single-death-from-corona-ashram-news-noi564767295","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में बीते दस माह बाद मंगलवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। पिछले साल चार अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है कि संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर खुशी जताते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के लिए सुखद समाचार है कि मंगलवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्लीवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस कम हो रहे हैं। टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्लीवालों ने कोरोना के खिलाफ बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है। लोगों को अब भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।
कोरोना संक्रमण की तीन लहर देख चुकी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला तीन मार्च को आया था। दस माह में करीब 6.36 लाख लोग इससे संक्रमित हुए। इनमें से 98 फीसदी लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 10,882 मरीजों की मौत भी हुई। बीते एक माह से मौत का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। पिछले 10 दिन में 35 से कम लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। हालांकि, बीते साल जुलाई और नवंबर में हालात बेहद खतरनाक थे। हर दिन औसतन छह हजार लोग संक्रमित हो रहे थे और मृतकों की संख्या औसतन 90 से ऊपर पहुंच गई थी। दस महीने के उतार-चढ़ाव देखती दिल्ली में हालात फिलहाल काबू हैं। अब संक्रमण दम तोड़ता नजर आ रहा है। संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम है। साथ ही मृत्युदर भी 1.6 फीसदी बनी हुई है। सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,36,260 हो चुकी है। 6,24,326 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 100 नए केस मिले हैं, जबकि 144 लोगों को छुट्टी दी गई। कोरोना से रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है और मृत्युदर 1.71 % है। फिलहाल संक्रमण के 1052 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 496 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 441 रह गई है। इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 15 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 12 लाख लोगों की जांच कि जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 56,410 लोगों की जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.18 फीसदी रही।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ते गए संक्रमित मरीज
1000 : 2 मार्च से 11 अप्रैल तक
100000 : 12 अप्रैल से 6 जुलाई तक
200000 : 7 जुलाई से 9 सितंबर तक
300000 : 10 सितंबर से 8 अक्तूबर तक
400000 : 9 अक्तूबर से तीन नवंबर तक
500000 : 4 नवंबर से 18 नवंबर तक
600000 : 19 नवंबर से 10 दिसंबर
---
माैत का आंकड़ा
1000 : 14 मार्च से 11 जून तक
2000 : 12 से 19 जून तक
3000 : 20 जून से 4 जुलाई
4000 : 5 जुलाई से 2 अगर्स्त
5000 : 3 अगस्त से 21 सितंबर
6000 : 22 सितंबर से 18 अक्तूबर
10000 : 19 अक्तूबर से 12 दिसंबर तक
---
रिकॉर्ड
एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज - 11 नवंबर को 8593
एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक हुए - 20 नवंबर को 8775
एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें - 18 नवंबर को 131