फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ten months later the lowest 3 deaths due to corona

दस माह बाद कोरोना से सबसे कम 3 मौतें

Tue, 02 Feb 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ten months later the lowest 3 deaths due to corona
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। सोमवार को कोरोना के 121 नए मामले सामने आए, जबकि 3 की मौत हो गई। दस माह बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में कोरोना से इतने कम लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 635217 हो गई है। इनमें से 623096 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 214 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। कोरोना से अब तक 10856 मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 1265 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 624 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 15 और हेल्थ सेंटर में एक मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 504 का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब तक 10785138 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटनमेंट जोन की संख्या 1068 रह गई है। विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 43712 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

सबसे कम मरीज अस्पताल में भर्ती : जैन
दिल्ली केे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पिछले 10 महीने में सबसे कम तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सिर्फ 32 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए। इनमें से 4 मरीज दिल्ली के बाहर के राज्यों के हैं। सत्येंद्र जैन के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पिछले 10 महीनों में सबसे कम मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed