{"_id":"5eb195cb8ebc3e90885565ce","slug":"tempo-traveler-driver-arrested-he-was-taking-17-laborers-to-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो ट्रैवलर से बिहार ले जा रहा था 17 मजदूर, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो ट्रैवलर से बिहार ले जा रहा था 17 मजदूर, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
Tue, 05 May 2020 10:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान राजधानी में फंसे प्रवासी मजदूर किसी भी तरह अपने घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार रात सीमापुरी पुलिस ने एक टेंपो ट्रैवलर से ऐसे ही 17 प्रवासी मजदूरों को पकड़ा।
विज्ञापन
टेंपो ट्रैवलर का चालक राजेंद्र सभी को शास्त्री पार्क से दरभंगा (बिहार) ले जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टेंपो ट्रैवलर में बैठी सवारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा कई लोग बिना मास्क के थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।