फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   temperature of delhi ncr was lowest in may

दिल्ली : 9 साल में सबसे कम रहा मई का तापमान, आंधी और हल्की बारिश से गिरा पारा

Fri, 15 May 2020 11:26 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 May 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
temperature of delhi ncr was lowest in may
दिल्ली का मौसम - फोटो : ट्विटर

दिल्ली-एनसीआर में बीते 15 दिन से नियमित अंतराल पर आने वाली आंधी और हल्की बारिश ने मई का पारा गिरा दिया है। बीते 9 साल में मई के पहले 15 दिन का तापमान सबसे कम रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच दिल्ली-एनसीआर में चार बार पश्चिमी विक्षोभ हुआ है। इससे तापमान में सामान्य बढ़ोतरी नहीं भी हो सकी है। वहीं, बीते 45 दिन में सिर्फ दो दिन अधिकतम तापमान 40 से ऊपर गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अमूमन मई का औसत तापमान 40 से ऊपर रहता है। बीते 9 साल में सिर्फ एक बार 2014 में औसत अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन



इसके अलावा बाकी साल का औसत अधिकतम तापमान 40 से ऊपर और न्यूनतम 25 के करीब रहा है। इसके उलट 2020 के पहले 15 दिन का अधिकतम औसत तापमान 35.34 और न्यूनतम 22 डिग्री के करीब ही रिकॉर्ड किया गया। यह आंकड़ा भी 2014 से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि इस महीने चार बार दिल्ली-एनसीआर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हुआ। इससे आंधी आने के साथ हल्की बारिश हुई। साथ ही ओले भी पड़े हैं। नतीजतन तापमान में सामान्य दर से बढ़ोतरी नहीं हो सकी है।

मई के पहले दिन 2011 से अब तक के सबसे कम तापमान वाले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इससे तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीते 45 दिन में सिर्फ दो बार तापमान 40 डिग्री से ऊपर गया है। 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.1 व 10 मई को 40.9 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार तड़के तक चलीं हवाएं, होती रही हल्की बारिश

बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई आंधी व हल्की बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर शुक्रवार तड़के तक चलता रहा। इस दौरान हवा की गति करीब 50 किमी प्रतिघंटा थी। वहीं, हल्की बूंदाबांदी के बीच ओले भी पड़े। इससे तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि, सुबह हुई धूप से मौसम उमस भरा हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.5 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही करीब 30 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान मेें बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed