फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager shot dead in dispute over money payment

पैसे देने के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot dead in dispute over money payment
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में सोमवार रात 17 साल के किशोर को उसके नाबालिग दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पार्टी करने के लिए पैसे को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक किशोर को गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद चश्मदीद गवाह सीडी ब्लॉक निवासी दिलशाद (22) ने बताया कि किशोर जहांगीरपुरी का रहने वाला था। किशोर को उसके दोस्त ने ही गोली मारी है। उसने बताया कि तीनों इलाके में कार की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। तीनों एक एक दिन कर पार्टी करने के लिए पैसे देेते हैं। पार्टी में पैसे देने को लेकर किशोर और आरोपी नाबालिग के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर किशोर को गोली मार दी। दिलशाद की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed