फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   teenager refused to bring smack addict killed his mother in delhi

दिल्ली: बेटे ने स्मैक लाने से किया इनकार तो नशेड़ी ने कर दी उसकी मां की हत्या, हमलावर गिरफ्तार

Tue, 09 Nov 2021 12:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 12:46 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोर के रिश्ते के चाचा को भी चाकू मारा है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
teenager refused to bring smack addict killed his mother in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में एक किशोर ने स्मैक लाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, वहीं उसके रिश्ते के चाचा को भी चाकू मार दिया। मृतका की शिनाख्त प्रियंका (38) के रूप में हुई है। घायल सन्नी (29) का डीडीयू अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


वारदात के चंद ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ लाखन (25) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रियंका का 17 वर्षीय बेटा समीर (बदला हुआ नाम) आरोपी लकी का दोस्त था। रविवार देर रात को लकी ने समीर का मोबाइल अपने पास रखकर उसे 400 रुपये दिए और स्मैक खरीदकर लाने के लिए कहा। समीर सीधा अपने घर पहुंचा और उसने मां को सारी बात बताई। उस समय घर पर मौजूद सन्नी और प्रियंका आरोपी के पास पहुंचे। उसे डांटकर प्रियंका ने एक थप्पड़ भी मार दिया। इसी बात पर आरोपी ने प्रियंका और सन्नी पर हमलाकर दिया। हमले में प्रियंका की मौत हो गई जबकि सन्नी का इलाज जारी है। मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3.23 बजे मोहन गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि रिलांइस फ्रेश के पास उसकी मां और अंकल को चाकू मार दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्रियंका की मौत हो गई जबकि सन्नी का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रियंका अपने पति शंभू राय से अलग गली नंबर-9, पीपल वाला रोड, मोहन गार्डन में रहती थी। इसके परिवार में 17 वर्षीय बेटा समीर है। रविवार रात को प्रियंका के घर पर इनका जानकार युवक सन्नी भी मौजूद था। इस दौरान समीर अपने दोस्तों से मिलने बाहर चला गया। चौक पर उसे आरोपी लकी उर्फ लाखन मिला। उसने समीर से उसका मोबाइल जबरन ले लिया। इसके बाद उसे 400 रुपये देकर स्मैक लाने के लिए कहा। स्मैक नहीं लाने पर आरोपी ने समीर को चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बजाए स्मैक लाने के समीर घर आया और सारी बात मां को बताई।


सन्नी व प्रियंका देर रात को ही वहां पहुंचे। आरोपी को थप्पड़ मारकर बेटे का मोबाइल वापस लेकर उसे 400 रुपये वापस कर दिए गए। इस बात पर लकी भड़क गया और उसने दोनों को चाकू मार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ राजेश मोर्या, इंस्पेक्टर देवेंद्र व अन्यों की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद सोमवार आरोपी को नवादा मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed