{"_id":"61f02d5bba64330d425dc8ec","slug":"teenager-raped-on-pretext-of-job-grandmother-refuses-to-accept-cwc-sent-children-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, दादी ने स्वीकार करने से किया इंकार, सीडब्ल्यूसी ने भेजा चिल्ड्रेन होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, दादी ने स्वीकार करने से किया इंकार, सीडब्ल्यूसी ने भेजा चिल्ड्रेन होम
Tue, 25 Jan 2022 10:33 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ दादी के पास रहती है। कई साल पहले इसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। इसकी वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गई। दादी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार इलाके में बढ़िया नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक शख्स ने 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता से जान से मारने की धमकी दी। काफी समय बाद हिम्मत जुटाकर उसने अपनी दादी को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
उधर घटना का पता चलने के बाद पीड़िता की दादी ने उसे घर साथ ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने पीड़िता को अपनी कस्टडी में लेकर चिल्ड्रेन होम भेज दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसके घर गाजियाबाद के अलावा दूसरे स्थानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ दादी के पास रहती है। कई साल पहले इसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। इसकी वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गई। दादी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थे। इस कारण लड़की को नौकरी करनी पड़ी। नवंबर में एक जानकार के जरिये पीड़िता को गाजियाबाद के एक शख्स ने छोटे-मोटे काम के लिए अपने दफ्तर में रख लिया। आरोपी उसे और अच्छी जगह नौकरी दिलवाने का झांसा देता था।
विज्ञापन
आरोप है कि दो दिसंबर को आरोपी उसे कार में बिठाकर नौकरी लगवाने की बात कर ले गया। आनंद विहार में कार में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से कारने की धमकी दी। पीड़िता ने डरने की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।
10 जनवरी को किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने दादी को सारी बात बता दी। इसके बाद दादी उसे विवेक विहार थाने ले गई, जहां से उसे आनंद विहार थाने भेज दिया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। कई दिन बाद 164 के बयान होने पर दादी ने किशोरी को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद कोर्ट से ही सीडब्ल्यूसी ने अपनी कस्टडी ले ली। अब सीडब्ल्यूसी किशोरी का ख्याल रख रही है।