{"_id":"602593b78ebc3ee9702be8ac","slug":"target-25300-15807-gets-vaccinated-ashram-news-noi565170766","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य 25300 ... 15807 ने लगवाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य 25300 ... 15807 ने लगवाए टीके
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को 15807 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया, जबकि लक्ष्य 25300 था। टीका लगने के बाद 12 को बुखार और दर्द की शिकायत हुई। टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई है। िपछले तीन दिन में ही करीब 43 हजार कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण केंद्रों की बढ़ती संख्या के चलते यह हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 253 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 184 केंद्रों पर कोविशील्ड और 69 पर कोवाक्सिन की डोज दी गई। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान और सिविल डिफेंस के वालंटियर भी शामिल है।
जिलावार स्थिति देखें तो मध्य दिल्ली जिले में कुल 38 केंद्रों पर 1803 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 15 केंद्रों पर 1031, नई दिल्ली में 15 केंद्रों पर 1658, उत्तरी जिले में 14 केंद्रों पर 761, उत्तर पूर्वी जिले में 7 केंद्रों पर 1047, उत्तर पश्चिमी जिले मेें 27 केंद्रों पर 1655, शाहदरा जिले में 24 केंद्रों पर 1063, दक्षिणी जिले में 32 केंद्रों पर 1810, दक्षिणी पूर्वी जिले में 28 केंद्रों पर 1132, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 19 केंद्रों पर 1387 और पश्चिमी जिले में 34 केंद्रों पर 2460 कर्मचारियों ने टीके लगवाए।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 69 वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाए गए है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए यह किया गया है। इसी सप्ताह दूसरी डोज भी दी जाने लगेगी। इसको देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि अगले महीने से 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दिए जाने की योजना बनाई जा रही है।