{"_id":"60974fc6d101ce787c4ed017","slug":"take-strict-action-against-black-marketers-police-commissioner-says-strictly-follow-order-of-ddma","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कालाबाजारियों पर करें सख्त कार्रवाई, सीपी बोले-डीडीएमए के आदेश का सख्ती से हो पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कालाबाजारियों पर करें सख्त कार्रवाई, सीपी बोले-डीडीएमए के आदेश का सख्ती से हो पालन
Sun, 09 May 2021 08:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 May 2021 08:34 AM IST
सार
कोरोना के समय जीवन रक्षक दवाईयों, उपकरणों व दूसरी चीजों के की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आयुक्त ने आदेश दिए
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने ली मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये क्राइम रिव्यू मीटिंग ली। इस दौरान जिले के सभी पुलिस उपायुक्तों के अलावा ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी मीटिंग से जुड़े रहे। कोरोना के समय जीवन रक्षक दवाईयों, उपकरणों व दूसरी चीजों के की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आयुक्त ने आदेश दिए।
इसके अलावा जब्त की गई दवाईयों और उपकरणों को जल्दी रिलीज कर अस्पताल व जरूरतमंद लोगों को दे दिया जाए। बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर खास नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि देखा गया है कि ज्यादातर धोखाधड़ी की कॉल्स बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेवात व दूसरे राज्यों से आ रही हैं।
ऐसे में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल आपस में समन्वय स्थापित कर इनके खिलाफ कार्रवाई तेज करे। दूसरी ओर आयुक्त ने कहा कि राजधानी के जिन-जिन क्षेत्रों में लॉक डाउन का सही से पालन नहीं हो रहा है, वहां जिला पुलिस उपायुक्त उसे सख्ती से लागू करें।
विज्ञापन
जिन दुकानों को छूट है वहां लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करवाए जाए। जिन जवानों और उनके परिजनों को कोरोना हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त उनको भी सही से इलाज मुहैया करवाए। इसके अलावा आने वाले त्योहार ईद-उल-फितर पर डीडीएमए की गाइड लाइन को सख्त से पालन करवाने के आदेश दिया गया। पुलिस आयुक्त ने जवानों व लोगों से अपील की है कि वह इस संकट की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाएं।