{"_id":"6279c105866b987ec30a5ef4","slug":"tajinder-pal-singh-bagga-case-bjp-leader-statement-could-not-be-recorded-due-to-not-being-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तजिंदर पाल सिंह बग्गा मामला: दिल्ली में न होने से भाजपा नेता का दर्ज नहीं हो सका बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तजिंदर पाल सिंह बग्गा मामला: दिल्ली में न होने से भाजपा नेता का दर्ज नहीं हो सका बयान
Tue, 10 May 2022 07:04 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 10 May 2022 07:04 AM IST
सार
बग्गा के वकीत संकेत गुप्त व वाईपी सिंह ने अदालत को बताया कि शुक्रवार सुबह बग्गा के घर से अज्ञात लोगों ने दो मोबाइल फोन छीन लिए थे। इसमें से एक खुद बग्गा का और दूसरा उनके पिता का है। इस बारे में वकीलों ने अदालत में आवेदन करने की बात भी कही।
विज्ञापन
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मौजूद न होने के कारण भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का अदालत में सोमवार बयान दर्ज नहीं किया जा सका। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वापस लौटने पर बग्गा का बयान दर्ज कराने के बारे में वह अदालत में आवेदन करेगी। इससे पहले बग्गा के वकील मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट निकिता कपूर की अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
बग्गा के वकीत संकेत गुप्त व वाईपी सिंह ने अदालत को बताया कि शुक्रवार सुबह बग्गा के घर से अज्ञात लोगों ने दो मोबाइल फोन छीन लिए थे। इसमें से एक खुद बग्गा का और दूसरा उनके पिता का है। इस बारे में वकीलों ने अदालत में आवेदन करने की बात भी कही। साथ ही अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के साथ इस तरह की घटना दोबारा हो सकती है। अदालत दिल्ली पुलिस को बग्गा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दे।
विज्ञापन
वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि वह दोनों राहत के बारे में अदालत में उचित आवेदन दाखिल करें। इस पर दोनों वकीलों ने रजामंदी जाहिर की।