{"_id":"5f58ebdc8ebc3e615235070d","slug":"tahir-hussain-challenges-the-ed-remand-extension-in-high-court-ashram-news-noi5350863121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी रिमांड बढ़ाने के फैसले को ताहिर हुसैन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी रिमांड बढ़ाने के फैसले को ताहिर हुसैन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती
Wed, 09 Sep 2020 08:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Tahir Hussain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने 3 दिन की ईडी रिमांड बढ़ाए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने हुसैन की रिमांड सात सितंबर को तीन दिन के लिए बढ़ा दी थी। ताहिर हुसैन ने धन शोधन के सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन
याचिका पर न्यायमूर्ति योगेश खन्ना के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि 28 अगस्त को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था और उन्हें 3 सितंबर को अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन उन्हें दो दिन की देरी से पांच सितंबर को पेश किया गया। इसके बाद ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
कोर्ट ने 7 सितंबर को उनकी ईडी रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी। ईडी अधिकारियों ने दलील दी थी कि वह मामले से जुड़े कुछ कागजातों के संबंध में ताहिर से पूछताछ करना चाहते हैं। ईडी दंगे के लिए धन जुटाने से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। पहला मामला ताहिर हुसैन और दूसरा मामला केरला के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ है।
विज्ञापन
ईडी ने इस मामले में जून में ताहिर के घर पर छापा मारा था। उस पर आरोप है कि उसने सीएए के विरोध में दंगे करवाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए और यह धन गैर कानूनी तरीके से जुटाया गया था। वहीं, पुलिस का दावा है कि ताहिर ने दंगे के लिए गोला बारूद और अन्य चीजें खरीदने के लिए धन का इस्तेमाल किया। हालांकि ताहिर ने इन आरोपों का भी विरोध किया है।