फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saharsa Rape Case: Swati Maliwal Wrote Letter to CM Nitish Kumar Demanding SIT Investigation And Compensation

सहरसा दुष्कर्म मामला: स्वाति मालीवाल की सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी, SIT जांच समेत की ये एक और मांग

Fri, 15 Sep 2023 04:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 04:51 PM IST
सार

Saharsa Minor Girl Rape Case: बिहार के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में स्वाति मालीवाल ने सहरसा दुष्कर्म मामले में एसआईटी जांच, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Saharsa Rape Case: Swati Maliwal Wrote Letter to CM Nitish Kumar Demanding SIT Investigation And Compensation
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने बिहार के एक स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने पर वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। आयोग ने इस मामले में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं इस मामले की उचित जांच एसआईटी से कराने की सिफारिश की है। वहीं पूछा कि क्या आरोपियों ने अन्य बच्चियों के साथ भी इसी तरह के अपराध नहीं किए है?

बीते गुरुवार को सीएम नीतीश को लिखी चिट्टी में स्वाति मालीवाल ने इस मामले में कड़ी जांच का आग्रह किया है और राज्य सरकार से पीड़िता को कानून मदद मिलनी चाहिए साथ ही मुआवजा भी दें। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग इस घटना के संबंध में शिकायत मिली।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस हृदय-विदारक घटना से बच्ची को गहरा सदमा पहुंचा है। बच्ची ने दो वर्षों में जो आघात झेला है, वह शब्दों से परे है और इसे ठीक होने में पूरी जिंदगी लग सकती है। सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और बच्ची को न्याय व पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्ची को इस आघात से उबरने में मदद करने के लिए मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी में उन्होंने कहा कि आरोप है कि स्कूल प्रबंधक का 30 साल का बेटा बीते दो साल से लगातार स्कूल के अंदर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed