फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   swati maliwal naveen jaihind talaq

आप नेता नवीन जयहिंद से स्वाति मालीवाल का तलाक

Thu, 20 Feb 2020 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal  naveen jaihind talaq
नई दिल्ली। मेरी परियों वाली कहानी अब समाप्त हो गई। कभी-कभी दो बेहतरीन शख्स साथ नहीं रह पाते हैं। मैं अपने पूर्व पति को याद करूंगी और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती उसे मिस करूंगी। महिला सुरक्षा व दुष्कर्म के लिए छह माह की फांसी की मांग को लेकर सुर्खियों में रही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद के साथ तलाक को ट्वीट कर साझा किया।
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने बुधवार को अपने तलाक की जानकारी ट्वीट पर देकर सभी को सकते में डाल दिया। उन्होंने लिखा कि यह मेरे लिए बेहद दुखद घड़ी है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी परियों की कहानी समाप्त होती है। मेरी भी कहानी समाप्त हो गई है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अपने पति नवीन जयहिंद से अलग अपने नाना-नानी व मां के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

आप की हरियाणा इकाई संयोजक हैं नवीन
नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के संयोजक हैं। हरियाणा विधानसभा चुुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़ा गया था। तलाक को दुखद बताते हुए स्वाति ने ट्वीट में लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दें। बताया जा रहा है कि स्वाति अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर किसी से बात नहीं करती थी। इस कारण आयोग में भी जिसको इस बारे में पता चला वह हैरानी जता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालीवाल पहले थीं केजरीवाल की सलाहकार
आयोग की अध्यक्ष बनने से पहले वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार थी। वह वर्ष 2006 से अरविंद केजरीवाल से जुड़ी थी। स्वाति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने नौकरी छोड़कर महिलाओं के लिए काम करने को चुना। दिल्ली में अनैतिक देह व्यापार को लेकर उन्होंने जगह-जगह छापे मारे। राजघाट पर वह लंबे समय तक दुष्कर्म के दोषियों को छह माह के अंदर फांसी की मांग को लेकर भी धरने पर बैठ चुकी हैं। रोहिणी स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर भी छापे मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed