फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Suspended PGT Dr. Ajay Balhara to train workers in farmers movement

टीकरी बॉर्डर : किसान आंदोलन में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे निलंबित पीजीटी डॉ. अजय बल्हारा

Tue, 02 Feb 2021 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Suspended PGT Dr. Ajay Balhara to train workers in farmers movement
डॉ. अजय बल्हारा - फोटो : screen grab

सोशल मीड़िया पर किसान आंदोलन का समर्थन करने पर हरियाणा सरकार ने बायोलॉजी के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) अजय बल्हारा को निलंबित कर दिया है। अपने निलंबन से बेफिक्र अजय बल्हारा ने सोमवार को टीकरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों को खुलकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अब जबतक किसान आंदोलन चलेगा तब तक वह यहां रहकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की खास जिम्मेदारी दी है। सोमवार को उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर साफ सफाई और महिलाओं के लिए मोबाइल टॉयलेट जैसी मूलभूत जरूरतों पर आंदोलन आयोजन कर्ताओं के साथ चर्चा भी की। खामियों को दूर करने के लिए उन्होंने कई लोगों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की। मंगलवार शाम को वह फिर से लोगों के साथ मीटिंग करेंगे और पूरे हुए कार्यों का जायजा भी लेंगे। अजय बल्हारा ने कहा कि जब भी बड़ा आंदोलन होता है तो नौकरी और प्राणों की कुर्बानी भी होती है। उन्होंने युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरू किया मंथन
सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर सुबह और शाम दोनों पहर गहन चर्चा की। किसानों की बैठक में पता चला कि हरियाणा के 22 जिलों में किसानों और युवाओं के साथ संपर्क साधा जा रहा है। युवाओं के पीजी और हॉस्टलों में संपर्क साधा जा रहा है। लगातार उनसे बातचीत कर आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि यदि वह दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन में नहीं शामिल हो पा रहे हैं, तो अपने आस पास जो भी धरना चल रहा है वहां अपनी भागीदारी निभाने की बात भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी किसानों को भारी जनसमर्थन मिला
टीकरी बॉर्डर पर सोमवार को भी किसानों को भारी जनसमर्थन मिला। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिर से किसान आंदोलन अपनी सही दिशा में लौट चुका है। किसान नेता जोगेंद्र सिंह नैन ने कहा कि हरियाणा की खापों ने समर्थन के साथ-साथ राहत सामग्री भी पहुंचाने में दिसलचश्पी दिखाई है। यह आंदोलन के लिए खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed