फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Surjeet, absconding prize money arrested in Sagar murder case

सागर हत्याकांड में फरार इनामी सुरजीत गिरफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Surjeet, absconding prize money arrested in Sagar murder case
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फरार इनामी पहलवान सुरजीत ग्रेवाल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने सुरजीत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुरजीत ओलंपियन सुशील का करीबी रहा है। सागर धनखड़ हत्याकांड में ये 13वीं गिरफ्तारी है। पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। सागर हत्याकांड में अभी कुल 18 आरोपियों की पहचान हुई है। इस मामले में चार्जशीट तैयार है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार के अनुसार, एसीपी जसबीर सिंह की टीम को 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि सुरजीत हरियाणा के भिवानी के गांव बामला में आएगा। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरजीत ने खुलासा किया कि सुशील कुमार ने छत्रसाल स्टेडियम में सभा के दौरान विकास उर्फ डोली, अरविंद उर्फ ब्रह्मचारी और रविंदर उर्फ भिंडा को पहले डांटा और मारपीट की। इसके बाद सुशील प्रिंस दलाल, सुशील कुमार, सुनील उर्फ अजय व अन्य साथियों संग हथियारों के साथ फिर से स्टेडियम में चला गया और बाद में वापस आ गया। सुशील साथियों के साथ फिर शालीमार बाग गया, जहां उन्होंने अमित उर्फ खगड़ और रविंदर उर्फ भिंडा को अपनी कार में जबरन घसीटा और वापस स्टेडियम आ गए। स्टेडियम में सुशील कुमार व सुरजीत समेत अन्य साथियों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वे मॉडल टाउन गए और सोनू महल, सागर धनखड़ और भगत सिंह उर्फ भगत को कारों में उठाकर स्टेडियम आ गए। स्टेडियम में यहां पीड़ितों को डंडों से पीटा गया। इस विवाद में सागर धनखड़, अमित और सोनू महल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सागर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चैंपियनशिप में किया प्रतिनिधित्व
मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला सुरजीत ग्रेवाल भिवानी के गांव बामला का रहने वाला है। उसने वर्ष 2007 में हरियाणा के चरखी दादरी के अखाड़े में कुश्ती शुरू की और आगे के प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2012 में छत्रसाल स्टेडियम आ गया। वह स्टेडियम में ही रहता था। इस दौरान सुरजीत पहलवान सुशील कुमार के करीब आया। उसने ओपन स्कूल से 10वीं और 12वीं पास की है। सुरजीत राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुका है और 2018 में 65 किलोग्राम वर्ग के तहत अंतिम स्वर्ण पदक जीता। उसने वर्ष 2012, 2014 और 2018 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रो कुश्ती लीग में भी भाग लिया। अंत में सुरजीत वर्ष 2020 में नेशनल की कुश्ती में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed