फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Supertech scam noida Additional Chief Secretary ordered an inquiry Quick action on officers

सुपरटेक घोटाला: छह अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई, अपर मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

Wed, 15 Dec 2021 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 07:35 PM IST
सार

जांच शुरू करते हुए डीजी मुख्यालय अग्निशमन विभाग में 12 साल तक कुर्सी पर रहे अधिकारियों की संलिप्तता की रिपोर्ट भी तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Supertech scam noida Additional Chief Secretary ordered an inquiry Quick action on officers
सुपरटेक - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा के सुपरटेक घोटाले में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। अपर मुख्य सचिव ने छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद डीजी मुख्यालय की ओर जांच भी शुरू कर दी गई है। अथॉरिटी के सीईओ और एसीईओ रहे इन अधिकारियों को उच्चस्तरीय कमेटी पहले ही दोषी ठहरा चुकी है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड को आवंटित ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर बने अवैध टावर संख्या टी-16 तथा टी -17 को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। साथ ही नोएडा के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा था। इस पूरे प्रकरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईआईडीसी संजीव मित्तल की अध्यक्षता में उत्तरदायित्व तय करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन


कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इस घपले में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन 26 अधिकारियों की संलिप्तता दिखाई। इनमें तत्कालीन सीईओ मोहिंदर सिंह व एसके द्विवेदी और एसीईओ आरपी अरोड़ा व पीएन बाथम शामिल हैं। मामले में अब तक प्राधिकरण के नियोजन विभाग के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed