फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Superspeciality block of Safdarjung opens 24-bed heart command center for heart patients also opened

सफदरजंग का सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक खुल गया, ह्रदय रोगियों के लिए 24 बेड का हार्ट कमांड केंद्र की भी शुरुआत

Tue, 09 Feb 2021 06:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Superspeciality block of Safdarjung opens 24-bed heart command center for heart patients also opened
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग अस्पताल में सोमवार से सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक मरीजों के लिए पूरी तरह शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही 24 बेड का हार्ट कमांड केंद्र भी शुरू हो गया है। इसमें ह्रदय रोगों से जुड़ी बीमारी के मरीजों को राहत मिलेगी। ह्रदय के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अब इमरजेंसी में नहीं भर्ती होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में पहले तल पर शुरू किए गए इस केंद्र में 24 बेड की सुविधा है। यहां 24 गम्भीर मरीजों का एक साथ इलाज हो सकता है। यहां बेहतर किस्म की रेडियोलॉजी की मशीनें उपलब्ध हैं। यहां हर समय इको, कलर ड्रॉपलर जांच, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पूरी तरह खुलने से पल्मनरी मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी की ओपीडी अब पूरी क्षमता के साथ पहले की तरह नियमित तरीके से चलेगी।
विज्ञापन


यहां ओपीडी के लिए वेटिंग भी खत्म हो गयी है। कोई भी व्यक्ति किसी भी दिन की ओपीडी के लिए वहां जाकर उसी दिन ऑफलाइन पंजीकरण करा सकता है। यहां ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के बाहर लगभग 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। मशीन से मरीज खुद टोकन लेकर वहां मौजूद डिजिटल स्क्रीन पर यह देख सकता है कि उसका पंजीकरण का नम्बर कितनी देर में आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed