फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold Wave in North India: Sunday The Coldest Day Of The Season Recorded In Delhi, Yellow Alert Issued For Monday

Weather Update: दिल्ली में रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए यलो अलर्ट

Mon, 20 Dec 2021 08:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 08:03 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
Cold Wave in North India: Sunday The Coldest Day Of The Season Recorded In Delhi, Yellow Alert Issued For Monday
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से उतरी ठंड ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गलन वाली सर्दी बढ़ा दी है। इस कड़ी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक लोग कांपने को मजबूर हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही शीत लहर चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कि सामान्य से तीन कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक पंजाब से लेकर राजस्थान के इलाके शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

विज्ञापन

रविवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो कड़ाके की ठंड के कारण कंपकपी छूट गई। दोपहर में धूप खिली रही, लेकिन हवा की रफ्तार के आगे ठिठुरन का दौर जारी रहा। दिल्ली का लोधी रोड इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। दिन में भी कुछ इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने के प्रयास करते हुए दिखे। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुर गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी की वजह से और मुश्किल होने वाले हैं। शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सलाह भी जारी की है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में संभवत: 21 दिसंबर को शीतलहर रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र की वजह से निकोबर आइलैंड इलाके में बारिश के भी आसार हैं। 


सोमवार के लिए जारी है यलो अलर्ट

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय हल्का कोहरा दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। हवाओं की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने के कारण दिन में भी धूप का असर बेसर साबित हो सकता है। शाम होते ही गलन वाली सर्दी का अहसास होगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 39 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 17.8 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के कारण सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ था।  

दिल्ली के यह इलाके रहे सबसे सर्द

दिल्ली में लोधी रोड 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा सफदरजंग 4.6, पालम 5.8, रिज 5.6 व आयानगर पांच डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे इलाके रहे हैं। गौरतलब है कि सफदरजंग मानक केंद्र को दिल्ली का  आधिकारिक मानक केंद्र माना जत्नाता है। 

अधिकतम तापमान- 19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- चार डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 5:29 बजे
-सूर्योदय का समय: 7: 10 बजे
-सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम स्तर तक दर्ज की जा सकती है। शाम होते ही गलन वाली सर्दी का अहसास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed