फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukhdev singh an accused in Red Fort violence was arrested from Chandigarh

ट्रैक्टर रैली हिंसा : किसान नेता सुखदेव के इशारे पर हुआ था बवाल, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 09 Feb 2021 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev singh an accused in Red Fort violence was arrested from Chandigarh
सुखदेव सिंह, किसान नेता - फोटो : amar ujala

लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपी जुगराज को झंडा फहराने और तोड़फोड़ के लिए कहा था। पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू और जुगराज सिंह के साथ सुखदेव की लाल किले पर ही मुलाकात हुई थी। जुगराज सेवादार है और वह गुरुद्वारे में झंडा फहराने के लिए पोल पर चढ़ता रहा है। अभ्यास होने के कारण वह लाल किले के पोल पर तुरंत चढ़ गया। ये खुलासा गिरफ्तार 50 हजार रुपये के इनामी सुखदेव ने किया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि लाल किले पर हुई हिंसा के बाद करनाल निवासी सुखदेव सिंह (65) सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल पर ही छिपा हुआ था। उसकी रोज की लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर आ रही थी। मगर दिल्ली पुलिस ने उसे सिंघु बॉर्डर से नहीं पकड़ा। सुखदेव सिंह ने छह फरवरी को चक्का जाम में हिस्सा लिया। छह फरवरी को ही वह अपनी बेटी की ससुराल कुरूक्षेत्र के पास पीपली गांव चला गया। उसे पता था कि पुलिस ने उसे पर इनाम घोषित कर दिया है और वह अपने घर जाएगा तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। सात फरवरी को आरोपी चंडीगढ़ वकील से मिलने चला गया।
विज्ञापन


उसे चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी थी कि हरियाणा सरकार ने सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की बिजली व पानी काट दिया है। वह हाईकोर्ट पहुंच पता उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, चंडीगढ़ में रेडलाइट से उसे पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना औद्योगिक एरिया थाना पुलिस को लिखित में दी है। सुखदेव सिंह ने लाल किले पर भीड़ को लीड़ किया था और उसने ही तोड़फोड़ करने के लिए भीड़ को उकसाया था। सुखदेव सिंह का कहना है कि अगर वह तोड़फोड़ नहीं करेंगे तो सरकार कैसे झुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल किले पर भीड़ को लीड किया था
सुखदेव सिंह ने खुलासा किया है कि हिंसा वाले दिन उसने लाल किले पर भीड़ को लीड किया था। उसने ही भीड़ को तोड़फोड़ करने व फंडा फहराने के लिए उकसाया था। उसने जुगराज को झंडा फहराने को कहा था। सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ सिंघु बॉर्डर से लाल किले पहुंचा था। 

जुगराज सिंह पांच गुरुद्वारे का सेवादार है
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार तरनतारन निवासी जुगराज इलाके में गुरुद्वारे में सेवादार है। पूरे इलाके में पांच गुरुद्वारे हैं। ये पांचों गुरुद्वारे में सेवादार है। वह पोल पर चंढकर गुरुद्वारे में झंडा लगाने आदि का काम करता है। इस कारण उसे पोल पर चढने का अभ्यास है। शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि जुगराज सिंह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। 


आईएससी ने सुखदेव को गिरफ्तार किया है
अपराध शाखा की चाणक्यपुरी में स्थित इंटरस्टेट सेल (आईएससी) में तैनात इंस्पेक्टर नीरज चौधरी की टीम ने सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि लाल किले हिंसा मामले की जांच कोतवाली में स्थित इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम कर रही है। सुखदेव सिंह को इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम को रविवार को ही सौंप दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed