फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukesh Chandrashekhar's aide Avtar Singh on 15-day police remand

200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी : सुकेश का सहयोगी अवतार सिंह 15 दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 15 Sep 2021 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar's aide Avtar Singh on 15-day police remand
नई दिल्ली। अदालत ने 200 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगी अवतार सिंह कोच्छर को 15 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पर रेनबेक्सी पूर्व प्रमोटरों की पत्नियों से पैसे एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने अवतार सिंह पर भी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने आरोपी का रिमांड मंजूर करते हुए कहा कि पेश दस्तावेज व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ जरूरी है। इस मामले में चंद्रशेखर पहले ही रिमांड पर है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने हाल ही में रेनबेक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में चंद्रशेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करते हुए बताया कि चन्द्रशेखर व अन्य से पूछताछ से पता चला कि शिकायतकर्ता से आरोपी ने ही विभिन्न स्थानों पर पैसे एकत्रित किए और तय स्थान पर पहुंचाए। जांच में पता चला कि मामले में आरोपी दीपक रमनानी व उसके भाई के साथ सुकेेश चन्द्रशेेखर की ओर से करीब 160 करोड़ रुपये एकत्रित किए।

जांच अधिकारी ने बताया कि डोली के विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई तो पूरा परिवार फरार मिला। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के बाद आखिर उसे पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में माना कि वह हवाला केे जरिये पैसों का आदान-प्रदान करता है। उसने यह राशि एकत्रित करने व पहुंचाने के लिए सात से आठ प्रतिशत कमीशन लिया है।
जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के अलावा उसे मुंबई, हैदराबाद व चेन्नई लेकर जाना है। ऐसे में आरोपी का रिमांड प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed