फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukesh Arrested from jail was extorting money from businessmen through spoof calling had cheated more than 200 crores 

दिल्ली: जेल से गिरफ्तार सुकेश स्पूफ कालिंग से कारोबारियों से कर रहा था उगाही, ऐंठ चुका है 200 करोड़ से ज्यादा 

Wed, 11 Aug 2021 08:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 11 Aug 2021 08:27 PM IST
सार

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तिहाड़ में आरोपी के पास मोबाइल हैंडसैट कैसे चले गए। पुलिस इससे मिलने वालों की सूची खंगाल रही है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह जेल में बैठकर आरोपियों से उगाही करने में लगा हुआ था।

विज्ञापन
Sukesh Arrested from jail was extorting money from businessmen through spoof calling had cheated more than 200 crores 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

कारोबारियों से उगाही व जालसाजी के मामले में रोहिणी जेल से गिरफ्तार शातिर सुकेश चंद्रशेखर एक वर्ष से तिहाड़ व रोहिणी जेल में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसके पास एक दिल्ली का एयरटेल का मोबाइल नंबर था। उसके पास से एक एप्पल का आईफोन व दूसरा सैमसंग का साधारण फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


आरोपी अपने मोबाइल नंबर से आए दिन सैंकड़ों फोन करता था। बाजवूद जेल अधिकारियों की उस पर नजर नहीं पड़ी। स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है। अब मामला स्पेशल सेल से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया है। ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तिहाड़ में आरोपी के पास मोबाइल हैंडसैट कैसे चले गए। पुलिस इससे मिलने वालों की सूची खंगाल रही है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह जेल में बैठकर आरोपियों से उगाही करने में लगा हुआ था। वह ऐसे कारोबारियों को अपना निशाना बनाता था, जिनके खिलाफ पहले से मामले हैं। ये केस को खत्म करवाने की बात कहकर उसने पैसे ऐंठ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो पैसे नहीं देता था, उन्हें फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। उन्हें कहता था कि जिनके केस की तेजी से जांच करवाएगा। आरोपी करीब 200 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपी काफी लोगों से पैसे ऐंठ चुका है। ईओडब्ल्यू इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने कारोबारियों से पैसे और किस बैंक खाते में लिए।

स्पूफ कॉलिग के जरिए फोन कर कर रहा था उगाही
आरोपी सुकेश चद्रंशेखर पीड़ित को स्पूफ कॉलिंग करता था। ये ऐप आधारित एक तकनीक है। इसमें आरोपी पीड़ित को अपने नंबर से फोन करता है, मगर पीड़ित के पास गृहमंत्रालय या किसी आईएएस या फिर आईपीएस का नंबर शो होता था। इससे पीड़ित को लगता था कि आरोपी सही बोल रहा है। इस कारण लोग इसके झांसे में आ जाते थे। इस वचुर्अल कालिंग भी बोलते हैं।

आरोपी ने जेल के बाहर एक नेटवर्क बना रखा था
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुकेश ने जेल के बाहर एक नेटवर्क बना रखा था। इस नेटवर्क के तहत एक टीम बनी हुई थी। इस टीम में आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य थे। ये टीम पीड़ित के नंबर का इंतजाम करने, जालसाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्यूरोक्रेट का नंबर व पीड़ित से पैसे लेने आदि का काम करता था।  


ये पीड़ित को गृहमंत्रालय या ब्यूरोक्रेट के नंबर दिखाते थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये पीड़ित को डराने के लिए स्पूफ कॉलिंग में गृहमंत्रालय या फिर वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट के नंबर का इस्तेमाल करते थे। अभी तक की जांच में करीब चार से ज्यादा पीड़ितों के नाम सामने आ चुके हैं। सुकेश के खिलाफ पहले से जालसाजी आदि के सात से आठ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed