फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   students will pass at 33% in 9th and 11th in Delh

दिल्ली : 9वीं और 11वीं में 33% पर पास होंगे छात्र, शिक्षा निदेशालय ने कहा- निजी स्कूल भी करें पालन

Sat, 12 Mar 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 05:58 AM IST
सार

यदि किसी विद्यार्थी के किसी विषय में 33 फीसदी अंक नहीं होंगे तो उन्हें अगली कक्षा में भेजने के लिए स्कूल अधिकतम 15 ग्रेस अंक दे सकेंगे। यदि छात्र-छात्राएं ऑफलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो उनके लिए स्कूल 31 मार्च के बाद ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करेंगे।

विज्ञापन
students will pass at 33% in 9th and 11th in Delh
demo pic

विस्तार

दिल्ली में सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी मिड टर्म-1, वार्षिक परीक्षा (मिड टर्म-2), व आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल) को मिलाकर 33 फीसदी अंकों पर पास हो जाएंगे। यदि किसी विद्यार्थी के किसी विषय में 33 फीसदी अंक नहीं होंगे तो उन्हें अगली कक्षा में भेजने के लिए स्कूल अधिकतम 15 ग्रेस अंक दे सकेंगे। यदि छात्र-छात्राएं ऑफलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो उनके लिए स्कूल 31 मार्च के बाद ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में रिवाइज्ड प्रमोशन पॉलिसी जारी की थी। सीबीएसई द्वारा 9वीं व 11वीं के लिए जारी मूल्यांकन योजना को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने प्रमोशन पॉलिसी में आवश्यक परिवर्तन किए हैं। अब शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की प्रमोशन पॉलिसी व मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने स्कूलों को ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में पढ़ाई कराने व ऑफलाइन कक्षाएं 31 मार्च तक संचालित करने के लिए कहा था। ऐसे में इन कक्षाओं का रिजल्ट टर्म-1, टर्म-2 परीक्षा मेें प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। तभी बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों का प्रत्येक विषय में मिड टर्म-1, मिड टर्म-2(वार्षिक परीक्षा) व आंतरिक मूल्यांकन में 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। जो विद्यार्थी एक या ज्यादा विषयों में 33 फीसदी से कम अंक लाएंगे उनके लिए 31 मार्च के बाद कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी टर्म-2 की ऑफलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हुआ या स्कूल ने किसी कारण से ऑफलाइन-ऑनलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की, तब स्कूल रिजल्ट तैयार करने के लिए 31 मार्च के बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

कंपार्टमेंट की परीक्षा में विद्यार्थियों को पास होने के लिए 15 अंकों के ग्रेस अंक नहीं मिलेंगे। यदि 9वीं के छात्र ने किसी एक भाषा में 33 फीसदी अंक प्राप्त नहीं किए और तीसरी भाषा में 33 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं तो वह अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए इन अंकों को अपनी पहली भाषा या दूसरी भाषा के अंकों से बदल सकता है।

निजी स्कूल भी करें पालन
निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों को प्रमोशन के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। यदि मान्यता प्राप्त निजी स्कूल इन दिशा-निर्देशों के अलावा कोई और क्राइटेरिया अपनाने की इच्छा रखते हैं तो उन्हें रिजल्ट जारी करने से पहले उन क्राइटेरिया पर शिक्षा निदेशक की मंजूरी लेनी होगी।

स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज से

दिल्ली के 31 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) में 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार से प्रवेश परीक्षा की शुरुआत होगी। प्रवेश परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 12 मार्च को नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट की और 13 को हाई एंड 21वीं सदी के कौशल की परीक्षा होगी।

26 मार्च को नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी व गणित (स्टेम) व ग्यारहवीं मेें दाखिले के लिए मेडिकल (पीसीबी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 27 मार्च को ग्यारहवीं में दाखिले के लिए इंजीनियरिंग (पीसीएम) की परीक्षा और नौवीं में आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेटरी परीक्षा होगी। 28 मार्च को 11वीं में आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेटरी, व कक्षा नौ के लिए मानविकी की परीक्षा होगी। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।

प्रवेश पत्र निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in/sose से डाउनलोड किए जा सकते हैं।  इन स्कूलों में दाखिले के लिए इस बार 8 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। छ: मार्च को ही इन स्कूल में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed