फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students of government schools will get coaching for IIT-JEE Directorate approved proposal to get preparation from private institute

दिल्ली: सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगी आईआईटी-जेईई की कोचिंग, निजी संस्थान से तैयारी करवाने के प्रस्ताव को निदेशालय ने दी मंजूरी

Thu, 06 Jan 2022 11:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 06 Jan 2022 11:17 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में इसके लिए दस सरकारी स्कूलों का चयन किया है। आईआईटी जेईई कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को सौ फीसदी छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

विज्ञापन
Students of government schools will get coaching for IIT-JEE Directorate approved proposal to get preparation from private institute
छात्र-छात्राएं - फोटो : vivek nigam

विस्तार

आईआईटी-जेईई करने के इच्छुक सरकारी स्कूल के 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें अपने स्कूल में ही आईआईटी जेईई की कोचिंग मिल जाएगी। शिक्षा निदेशालय छात्रों एक निजी संस्थान की मदद से तैयारी करवाने जा रहा है। इसके लिए स्वास्तिक क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निदेशालय को एक प्रस्ताव मिला था। जिसे शिक्षा निदेशालय ने मंजूरी दे दी है। तैयारी के साथ-साथ छात्रों को सौ फीसदी छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में इसके लिए दस सरकारी स्कूलों का चयन किया है। आईआईटी जेईई कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को सौ फीसदी छात्रवृत्ति भी मिलेगी। निदेशालय इसके लिए संस्थान को किसी प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा। निदेशाल की चयनित दस स्कूलों के प्रमुखों को कहा गया है कि यह पॉयलट प्रोजेक्ट चलाने की मंजूरी संस्थान को दें।
विज्ञापन


इसके लिए दिशा-निर्देश भी तैयार किए गए हैं। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि किसी भी तरह से स्कूल का कार्य प्रभावित ना हो। बच्चों की सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों की निजता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। स्कूल संस्थान को प्रोजेक्टर, माइक्रोफोन, स्पीकर, वेब कैमरा, डेस्कटॉप व लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे। निदेशालय ने संस्थान के संबंधित अधिकारी को इसके लिए प्लान तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
शिक्षा निदेशालय लगातार प्रयास कर रहा है कि सरकारी स्कूल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी तैयार करें। इससे पहले निदेशालय ने 27 स्कूलों के दसवीं बोर्ड टॉपर को बच्चों को कैरियर लांचर संस्थान से जेईई-नीट की तैयारी करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed