{"_id":"5f46b39f8ebc3e62035cfafa","slug":"student-not-abled-to-fill-the-exam-forms-not-promoted-ashram-news-noi53217902","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फॉर्म भर नहीं पाए छात्र, अब नहीं हो पा रहे प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फॉर्म भर नहीं पाए छात्र, अब नहीं हो पा रहे प्रमोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले व दूसरे वर्ष के कुछ छात्र दिल्ली से बाहर होने और तकनीकी कारणों से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए, ऐसे में अब वह अगले वर्ष में प्रमोट नहीं हो पा रहे हैं। साल खराब ना हो, इसके लिए वह लगातार डीयू परीक्षा शाखा व कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे छात्रों का क्या होगा इस पर उन्हें कहीं से कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिल पा रहा है।
डीयू के साउथ कैंपस स्थित एक कॉलेज में बीए प्रोग्राम में दूसरे वर्ष के छात्र व राजस्थान निवासी एक छात्र ने बताया कि उन्होंने अपने सभी असाइनमेंट समय से जमा करा दिए लेकिन वह नेटवर्क समस्या व समय से सूचना नहीं मिलने से परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। अब उनके अन्य साथियों का रिजल्ट आ गया और वह प्रमोट हो गए लेकिन उन्हें प्रमोट नहीं किया गया। उनके कॉलेज में ही ऐसे लगभग सात मामले हैं।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद वह अपने गृह नगर जयपुर के पास के गांव में चले गए थे। एक तो उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की सूचना देर से मिली और जब उन्होंने फॉर्म भरने का प्रयास किया तो नेटवर्क की समस्या के कारण वह फॉर्म नहीं भर पाए। इस दौरान परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण इस बार पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को उनके असाइनमेंट व प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया गया है। उनके जैसे मामले कुछ अन्य कॉलेजों में भी हैं। छात्रों का आरोप है कि डीयू प्रशासन कॉलेज भेज देता है और कॉलेज प्रशासन डीयू प्रशासन के पास जाने की बात करता है। वह इन दोनों के बीच फंसे हैं। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद कहीं सुनवाई नहीं हो रही।