फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Strategy prepared in the meeting to organize Ramleela with grandeur

Delhi News: रामलीला को भव्यता से कराने के लिए बैठक में तैयार हुई रणनीति

Fri, 23 May 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Strategy prepared in the meeting to organize Ramleela with grandeur
रामलीला को भव्यता से कराने के लिए बैठक में तैयार हुई रणनीति
विज्ञापन

मैदानों के आवंटन, झूला ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक, बिजली-पानी समेत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आगामी रामलीला उत्सव को गरिमापूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के प्रमुख रामलीला संगठनों के मुख्य संगठन श्री रामलीला महासंघ ने कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक की। बैठक में सांसद प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए, दिल्ली पुलिस, बिजली विभाग, जल बोर्ड सहित 18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने की और संचालन सुभाष गोयल ने किया। लगभग 200 रामलीला समितियों के प्रतिनिधि भी इसमें उपस्थित रहे।
सांसद खंडेलवाल ने रामलीला को भारत की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए प्रशासन से सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बैठक में मैदानों के समय से आवंटन, झूला ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक, बिजली-पानी की निःशुल्क व्यवस्था, सिंगल विंडो एनओसी प्रणाली, ट्रैफिक प्रबंधन व प्रचार की सहूलियत सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने रामलीलाओं को कांवड़ सेवा व हज जैसी सरकारी सुविधाएं देने की मांग की। कहा इस बार की रामलीलाओं में सेना शौर्य ऑपरेशन सिन्दूर और सीता जन्म का भी मंचन होगा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। वहीं, रामलीला समितियों ने समस्याओं के समाधान व समन्वय के लिए एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो सभी विभागों से संवाद करेगी। बिजली कंपनियों से मंचन के लिए निःशुल्क बिजली देने का मार्ग निकालने का आग्रह किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभाग बुकिंग के लिए समान नियम बनाएंगे और नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed