{"_id":"62155756d050013865733888","slug":"stolen-20-lakh-rupees-from-the-owner-and-was-having-fun-in-the-mountains-with-his-girlfriend-but-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मालिक के 20 लाख रुपये उड़ाकर गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ों पर कर रहा था मौज, पुलिस ने दबोच लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मालिक के 20 लाख रुपये उड़ाकर गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ों पर कर रहा था मौज, पुलिस ने दबोच लिया
Wed, 23 Feb 2022 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:27 AM IST
सार
सराय रोहिल्ला इलाके से आरोपी कैश व मालिक की एसयूवी गाड़ी लेकर हो गया था फरार। बीटेक है आरोपी, पुलिस ने पांच दिन बाद दबोचा, 17.60 लाख व गाड़ी बरामद।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक कारोबारी का निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) 20 लाख रुपये व एसयूवी गाड़ी लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी महिला मित्र और उसके परिवार को लेकर पहाड़ों पर मौज कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनगर, गाजियाबाद निखिल गोस्वामी (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से उड़ाई गई रकम में से 17.60 नकद, एसयूवी गाड़ी के अलावा आरोपी की खुद की कार व एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। आरोपी बीटेक इंजीनियर है। उसकी आदतों की वजह से परिवार ने उसे जायदाद से बेदखल किया हुआ है। पत्नी से भी उसका तलाक का केस चल रहा है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 15 फरवरी को शास्त्री नगर मेट्रो पिलर-185 के पास से विपिन कुमार नामक शख्स ने पीसीआर कॉल की थी। पीड़ित ने बताया कि वह मनोज जैन नामक कारोबारी के पास कार चालक की नौकरी करता है। आरोपी निखिल गोस्वामी मालिक का पीएसओ है। मनोज जैन ने विपिन और निखिल को नेताजी सुभाष प्लेस में विकास नामक शख्स से कैश लेकर आने के लिए कहा था। दोनों ने कैश लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों गाड़ी से वापस लौटने लगे। वापसी में निखिल मालिक की एसयूवी गाड़ी चला रहा था। इस बीच पिलर नंबर-185 के पास विपिन ने लघु शंका के लिए गाड़ी रुकवाई। विपिन के उतरते ही आरोपी कैश और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। विपिन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। छानबीन में पता चला कि आरोपी अपनी बलोनो गाड़ी इस्तेमाल करता है।
उस गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस एमआईजी फ्लैट लोनी रोड पहुंची। वहां उसकी पत्नी मिली, उसने बताया कि दोनों का विवाद चल रहा है, उसका केस भी कोर्ट में चल रहा है। माता-पिता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पूर्व निखिल को जायदाद से बेदखल कर चुके हैं। परिजनों ने बस इतना बताया कि वह राजनगर में कहीं रह रहा है।
पुलिस की टीम राजनगर पहुंची। वहां एक-एक सोसाइटी की जांच की तो आरोपी की गाड़ी वहां खड़ी मिल गई। लेकिन आरोपी का फ्लैट बंद मिला। टीम ने करीब दो दिन आरोपी का वहां इंतजार किया। रविवार को आरोपी अपने फ्लैट पर पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया।