{"_id":"611f1d201a33125a1822e1dd","slug":"stf-arrested-laddu-gangster-he-make-videos-with-weapons-and-post-them-on-facebook-and-whatsapp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड्डू गैंगस्टर: जुर्म की दुनिया का 'बादशाह' बनना चाहता था यह बदमाश, सोशल मीडिया पर कारनामे देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू गैंगस्टर: जुर्म की दुनिया का 'बादशाह' बनना चाहता था यह बदमाश, सोशल मीडिया पर कारनामे देख पुलिस भी हैरान
Fri, 20 Aug 2021 08:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:42 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो खुद लड्डू गैंगस्टर बताता था। आरोपी बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाता था और फिर फेसबुक व व्हाट्सएप पर डालकर वायरल करता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
द्वारका जिला पुलिस की एसटीएफ ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए अपने वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल करता था। आरोपी खुद को लड्डू गैंगस्टर का नाम देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरखपुर रोड, गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी हेमंत उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी, झपटमारी और लूटपाट समेत कुल 15 मामले दर्ज हैं। लड्डू बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिले के एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाला गैंगस्टर 16 अगस्त को छावला में आने वाला है। आरोपी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आएगा।
विज्ञापन
सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। इस बीच 16 अगस्त की रात को टीम ने आरोपी को काले रंग की स्कूटी के साथ पकड़ा। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। उसके पास से बरामद स्कूटी उत्तम नगर से चोरी मिली।

Trending Videos
पूछताछ के दौरान लड्डू ने बताया कि बरामद पिस्टल उसको केतू काना ने उपलब्ध करवाई है। लड्डू ने बताया कि पढ़ाई छोड़ने के बाद वह गैंगस्टर बनना चाहता था। इसके लिए उसने 2017 से अपराध शुरू किए। जेल से आने के बाद वह खुद के वीडियो बनाकर वायरल करने लगा। पुलिस लड्डू से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।