फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Steel sticks given to avoid sword blows - Hand cover

तलवार के वार से बचने के लिए दिल्ली पुलिस को दिए स्टील की लाठियां-हैंड कवर, विवाद होने पर लौटाए

Tue, 02 Feb 2021 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Steel sticks given to avoid sword blows - Hand cover
निजी संस्था ने जवानों को सौंपी स्टील की लाठियां और हैंड कवर। - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के 400 से अधिक जवान जख्मी हो गए थे। इनमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तलवार लगने से जख्मी हुए थे। सोमवार को सोशल मीडिया पर शाहदरा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस के जवान स्टील की लाठी और स्टील के ही हैंड कवर के साथ दिखाई दिए।

विज्ञापन


जवानों को तलवार से होने वाले हमले से बचाने के लिए एक निजी संस्था ने स्टील की लाठी और हैंड कवर बनाकर दिए। जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए ऐसी सभी लाठियों और स्टील के हैंड कवर को संस्था को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान कुछ किसानों ने पुलिस के जवानों पर तलवारों से हमला कर दिया था। प्लास्टिक और लकड़ी की लाठी तलवार के वार को रोक नहीं पाई और कई पुलिसकर्मी तलवार लगने से जख्मी हो गए थे। इसको ध्यान में रखते हुए एक निजी संस्था ने पुलिस जवानों के लिए स्टील की लाठी बनाई। लाठी को पकड़ने के लिए बाकायदा हैंडल लगा हुआ था। जवान के एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में बचाव करने के लिए स्टील का ही एक हैंड कवर भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कवर की मदद से पुलिसकर्मी तलवार के वार से खुद को बचा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए इन्हें संस्था को लौटा दिया। वहीं शाहदरा जिले के जवानों का कहना था कि यदि इस तरह के हथियार उनको मिल जाएं तो वह तलवारों के वार से अपनी रक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed