फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   startup of IIT Delhi manufacture high quality fabric for tricolor

आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप ने तिरंगे के लिए तैयार किया उन्नत कपड़ा

Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
startup of IIT Delhi manufacture high quality fabric for tricolor
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के स्टार्टअप स्वात्रिक ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तिरंगे के लिए उन्नत किस्म का कपड़ा तैयार किया है। कपड़े को इस तरह तैयार किया गया है जो देश के विविध जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों में भी लंबे समय तक चल सकेगा। इसके लिए हाल ही में आईआईटी दिल्ली के फाउंडेशन ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (एफआईआईटी) और स्वात्रिक के बीच करार भी हुआ था।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के टेक्सटाइल एवं फैब्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. बिपिन कुमार ने कहा कि मानकीकरण और कपड़े के तकनीकी कौशल के ज्ञान को लेकर कपड़े की गुणवत्ता में सुधार करना समय के हिसाब से निर्माताओं की जरूरत है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिटायर्ड मेजर जनरल अशीम कोहली ने कहा कि हम बहुत समय से तिरंगे के कपड़े की अच्छी गुणवत्ता को लेकर चुनौतियों से जूझ रहे थे। आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ देश के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने संस्थान और फ्लैग फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि भारत में कपड़े की तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी 2002 में भारतीय नागरिकों को पूरे वर्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति मिली थी। इसके बाद वर्ष 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराने को मौलिक अधिकार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed