{"_id":"615f9d078ebc3e62985f6cf4","slug":"startup-expo-3-0-will-be-organized-in-hindu-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप एक्सपो 3.0 : हिंदू कॉलेज में आज होगा आयोजन, मीडिया पार्टनर है अमर उजाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप एक्सपो 3.0 : हिंदू कॉलेज में आज होगा आयोजन, मीडिया पार्टनर है अमर उजाला
Sat, 09 Oct 2021 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:29 AM IST
सार
वर्चुअल आयोजन से नवोदित युवा उद्यमियों को फायदा होगा। मुख्य सत्र में बड़ी कंपनियों के संस्थापक, शीर्ष अधिकारी और उद्योगों के जानेमाने लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू कॉलेज का आंत्रप्रेन्योरशिप सेल 9 अक्तूबर को ‘स्टार्टअप एक्सपो 3.0’ का आयोजन करेगा। शनिवार को मुख्य सत्र में बड़ी कंपनियों के संस्थापक, शीर्ष अधिकारी और उद्योगों के जानेमाने लोग शामिल होंगे। इन वक्ताओं में मनोज चुघ, रिया मजूमदार सिंघल और अमन धत्तरवाल भी शामिल होंगे। यह आयोजन वर्चुअल होगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
भारत में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। हिंदू कॉलेज का आंत्रप्रेन्योरशिप सेल विद्यार्थियों की ओर से संचालित है। यह सेल छात्र समुदायों में उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में काम करता है। हिंदू कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव और टीचर इन चार्ज अतुल गुप्ता के नेतृत्व में यह आंत्रप्रेन्योरशिप सेल काम करता है।
विज्ञापन
हिंदू कॉलज का यह सेल इच्छुक उद्यमियों को बातचीत करने और कुछ नया करने के लिए मंच प्रदान करता है। इस प्लेटफार्म के जरिए नवोदित युवा उद्यमियों को फायदा होगा। स्टार्टअप एक्सपो 3.0 में कल्लारी कैपिटल, 100 एक्स वीसी, एक्सेल, डलास वेंचर कैपिटल, अटल इनोवेशन मिशन के साथ-साथ कई शीर्ष निवेशकों और सलाहकारों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन