{"_id":"602593b68ebc3ee97520056c","slug":"start-seeing-mughal-gardens-from-tomorrow-ashram-news-noi56517069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से करें मुगल गार्डन का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से करें मुगल गार्डन का दीदार
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी से खुल जाएगा। दर्शक 21 मार्च तक मुगल गार्डन में देशी-विदेशी फूलों का दीदार कर सकते हैं। सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गार्डन खुला रहेगा। दर्शकों को कोरोना के चलते मुगल गार्डन में आने से पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। राष्ट्रपति भवन के गेट पर टिकट काउंटर नहीं होगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ का शुुुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुगल गार्डन आम दर्शकों के लिए खुल जाएगा। दर्शकों को मुगल गार्डन में आने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। दर्शक पानी की बोतल, ब्रीफकेस, हैंडबैग/ महिलाओं का पर्स, कैमरा, रेडियो/ट्रांजिस्टर, डिब्बे, छाता, खाद्य सामग्री आदि नही ला सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में जनता के लिए निर्धारित किए गए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर दर्शकों को हैंड सैनिटाइजर्स, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुगल गार्डन के अलावा, आम लोग भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही दर्शक ‘चेंज ऑफ गार्ड समारोह’ में भी शामिल हो सकते हैं। दर्शक http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour से भी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
एक-एक घंटे के सात स्लॉट, एक में सौ लोगों को मिलेगा प्रवेश
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक-एक घंटे के सात अग्रिम बुकिंग स्लॉट उपलब्ध होंगे। आगंतुकों को अंतिम प्रवेश शाम 4 बजे तक ही मिलेगा। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है। इस दौरान आगंतुकों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का ध्यान रखना जैसे कोविड प्रोटॉकॉल्स का पालन करना होगा। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों को थर्मल स्क्रीनिंग से होकर गुजरना होगा। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से ही आने-जाने की व्यवस्था होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते इस बार दर्शकों को ऑनलाइन टिकट लेनी होगी। ऑनलाइन टिकट https://rashtrapatisachivalaya.gov.in और https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx. पर मिलेगी।