फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   St Stephen and Jesus and Mary College will be admitted through CUET only

डीयू: सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मैरी कॉलेज में सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे दाखिले

Sun, 20 Mar 2022 06:32 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 06:32 AM IST
सार

अकादमिक परिषद की स्थायी समिति ने 17 मार्च को हुई अपनी बैठक में सिफारिश की थी कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल सीयूईटी के अंकों के आधार पर होगा। स्थायी समिति का यह भी कहना था कि विदेशी छात्रों को छोड़कर सभी अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
St Stephen and Jesus and Mary College will be admitted through CUET only
st stephen college

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में 22 मार्च को अकादमिक परिषद की बैठक होने जा रही है। बैठक में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट को अपनाने के कारण कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, डीयू में आगामी शैक्षणिक सत्र के दाखिले कट ऑफ की बजाए एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होने हैं। अल्पसंख्यक कॉलेज सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मैरी कॉलेज में भी दाखिले सीयूईटी के माध्यम से होंगे।

विज्ञापन


यह पहले ही तय किया जा चुका है कि छात्रों को दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें प्राप्त अकों के आधार पर ही स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इससे दाखिले के लिए कटऑफ का सिस्टम समाप्त हो जाएगा। अकादमिक परिषद की स्थायी समिति ने 17 मार्च को हुई अपनी बैठक में सिफारिश की थी कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल सीयूईटी के अंकों के आधार पर होगा। स्थायी समिति का यह भी कहना था कि विदेशी छात्रों को छोड़कर सभी अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह भी निर्णय लिया गया कि सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मैरी जैसे अल्पसंख्यक कॉलेजों में भी प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीकृत काउंसलिंग के दौरान आरक्षण नीति के अनुसार अनारक्षित और अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पिछले साल तक कॉलेजों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ जारी की जाती थी। बीते साल ही करीब आठ कॉलेजों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कट-ऑफ 100 फीसदी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed